भुईयाडीह : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने भुईयाडीह में नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने कुनीतियों को छिपाने के लिए झारखंड सरकार का घेराव कर रही है। आज झारखंड सरकार के द्वारा जनहित में सैकडों योजनाए धरातल पर गठबंधन सरकार के नेतृत्व में उतार दिए गए है। सभी बुजुर्ग, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को प्रतिमाह एक हजार का पेंशन मिलना प्रारंभ हो गया है। बच्चों का पढ़ाई, उच्च शिक्षा, छात्रों का छात्रवृति सहित ग्रामीणों को साडी, लुंगी योजना जैसे जैसे धरातल पर उतरते गई, वैसे वैसे भाजपा दिशा विहीन होती जा रही है।
अब रहा भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी के कारनामें, तो जब मोदी जी आये है, तब से महंगाई चरम पर है, गैस सिलेंडर 1142:50 रू, कांग्रेस सरकार में 450 रू थी, पेट्रोल 100 रू, जिसमें 21 मई 2022 को 107 डालर, और आज प्रति लीटर 38:97रू है, तो मोदी सरकार हम जनता को भयंकर लुट रही है। जनता को अब तय करना है कि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बहुत महंगा कर दिया। जिससे मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार के बच्चे कैसे पढेंगे। मोदी जी धड़ल्ले से सरकारी उपक्रम बेच रहें है। इससे देश बहुत कमजोर होगा। देश व्यापारियों के हाथों में जा रहा है, जो बहुत खतरनाक मोड़ पर देश खड़ा है।
आम जनता को आगे आना होगा, अडानी मोदी का संबंध क्या है, अडानी समुह में 20 हजार करोड किसके है जनता को बताओं, भारत देश जनता का है, उसे भाजपा के लोग मोदी जी के साथ मिलकर बेच रहें है।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आम जनता के बात उठा रहे है, तो केश में फंसाया जा रहा है, लोकसभा से सदस्यता निरस्त की गई। इससे जाहिर है कि मोदी सरकार घबराई हुई है।
अब गरीबों, नौजवान के हितार्थ सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ही देश को चला सकते है।
जब जब भाजपा हताश होती है तब तब दंगा फैलाने के नीति पर कार्य योजना को हावी करती है। इससे आम जनता को सावधान रहना है।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी