Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांड्रा में अमलगम स्टील कंपनी के खिलाफ विस्थापितों का प्रदर्शन, स्थायी रोजगार की मांग पर डटे कालिंदी परिवार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांड्रा में अमलगम स्टील कंपनी के खिलाफ विस्थापितों का प्रदर्शन, स्थायी रोजगार की मांग पर डटे कालिंदी परिवार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांड्रा में अमलगम स्टील कंपनी के खिलाफ विस्थापितों का प्रदर्शन, स्थायी रोजगार की मांग पर डटे कालिंदी परिवार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी के विस्थापित कालिंदी परिवार ने सोमवार से कंपनी के मुख्य गेट पर स्थायी रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू कर दिया है।

     

    विस्थापितों का कहना है कि 2003 में जमीन अधिग्रहण के समय हुए लिखित समझौते के बावजूद अब तक उनके परिवार के सभी सदस्यों को रोजगार नहीं मिला है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गोविन्दा कालिंदी ने बताया कि “समझौते के तहत हमारे परिवार को पाँच नौकरियां मिलनी थीं, जिनमें से केवल तीन दी गई हैं, जबकि दो अब तक लंबित हैं।”

     

    उन्होंने कहा कि इस मामले में 19 अगस्त 2025 को जिला प्रशासन को आवेदन सौंपा गया था और 27 अगस्त को कंपनी के जीएम ने समाधान का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

     

    विस्थापितों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के एचआर अधिकारी आर.एन. प्रसाद ने 9 सितंबर को उन्हें सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी गवाही कई लोगों ने दी है। इस संबंध में उन्होंने गवाह प्रमाण पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है।

     

    परिवारों का कहना है कि कंपनी बार-बार “देख लीजिए, हो जाएगा” कहकर मामले को टाल रही है, जबकि वे अपने हक की लड़ाई वर्षों से लड़ रहे हैं। कालिंदी परिवारों ने 6 अक्टूबर को शांतिपूर्ण आंदोलन की सूचना उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को दी थी और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की थी।

     

    सोमवार सुबह आंदोलन के दौरान कंपनी का मुख्य गेट घंटों तक बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर “2003 के समझौते का पालन करो”, “विस्थापितों को रोजगार दो” जैसे नारे लगाए।

     

    हालांकि मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी, लेकिन आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक लंबित नौकरियों की बहाली नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।

    कांड्रा में अमलगम स्टील कंपनी के खिलाफ विस्थापितों का प्रदर्शन स्थायी रोजगार की मांग पर डटे कालिंदी परिवार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां में उपायुक्त की अध्यक्षता में सीएसआर समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article ब्राउन शुगर के खिलाफ सरायकेला- खरसावां पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.