जमशेदपुर में दिशा की बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधायक, उनके प्रतिनिधि, जिला परिषद मेयर समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को बैठक में उठाया।
दिशा की इस समीक्षा बैठक को जिले के विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

