Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम

    11 हजार देशी घी के दीपक जलाकर मनाया गया दीपोत्सव।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर सूर्य मंदिर परिसर में अयोध्या की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बुधवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान हजारों की संख्या में जले दीपों से पूरा मंदिर परिसर जगमग नजर आया। चारों तरफ दीप ही दीप नजर आ रहे थे और ऐसा लगा कि अमावस्या की काली रात को दीपों की रोशनी ने पूर्णिमा की रात में बदल दिया। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई सुदंर रंगोली बनाकर दीपक सजाए। वहीं, उपस्थित मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दीपक सजाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त की और स्थानीय उत्पादों के साथ हर्षोल्लास के साथ दिपावली मनाने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, कंचन दत्ता, कृष्ण मोहन सिंह, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुशांत पांडा, संतोष कुमार, रॉकी सिंह, मिथिलेश साव, काजू शांडिल, मृत्युंजय यादव, रीना सिंह, नमिता उपाध्याय समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

    दीपावली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के साथ ग्यारह हजार दीपक से जगमग होगा श्रीराम मंदिर परिसर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के संचालन समिति सदस्यों की भाजपा ने की घोषणा
    Next Article गोलमुरी जॉगर्स पार्क में वृद्धाश्रम की माताओं एवं कमिटी सदस्यों की माताओं ने किया मां काली पूजा पंडाल का उद्घाटन

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.