Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीआईजी करेंगे शास्त्रीनगर उपद्रव का पर्यवेक्षण, रघुवर दास भाजपाजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय कारा, डीजीपी से की बात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    डीआईजी करेंगे शास्त्रीनगर उपद्रव का पर्यवेक्षण, रघुवर दास भाजपाजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय कारा, डीजीपी से की बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    डीआईजी करेंगे शास्त्रीनगर उपद्रव का पर्यवेक्षण, रघुवर दास भाजपाजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय कारा, डीजीपी से की बात

    जमशेदपुर। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की तथा उनसे कहा कि शास्त्रीनगर उपद्रव के मामले में कई निर्दोष व्यक्तियों को नामदर्ज आरोपी बनाया गया है। अत: वरीय पुलिस पदाधिकारी से इस मामले की जांच कराकर निर्दोष लोगों का नाम हटाया जाये। श्री दास के आग्रह को मानते हुए डीजीपी ने कोल्हान के डीआईजी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

     

     

    इससे पूर्व श्री दास ने शास्त्रीनगर उपद्रव के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में भेजे गये भाजपाजनों से केंद्रीय कारा, घाघीडीह में मुलाकात की। उन्होंने जानना चाहा कि किस परिस्थिति में लाया गया है? कुछ ने जहां यह बताया कि उन्हें ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर पकड़ा गया तो विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि उपद्रव के खिलाफ अधिकारी को ज्ञापन देने गये थे तो उन्हें पकड़ कर बंद कर दिया गया। सर्वाधिक लोगों ने कहा कि उन्हें किस जुर्म में पकड़ा गया है, उन्हें पता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इन्हें आश्वस्त किया कि वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर न्यायसंगत रास्ता निकालेंगे।
    श्री दास ने शास्त्रीनगर उपद्रव को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन चाहता तो यह घटना चिंगारी से आग नहीं बनती। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साम्प्रदायिकता के जिस रथ पर सवार होकर तुष्टीकरण की मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं, उसमें ऐसी घटनायें होगी हीं। सत्ता के नशे में इन्हें पता ही नहीं कि ये क्या कर रहे हैं । इसी सुनियोजित साजिश का परिणाम है यह शास्त्रीनगर उपद्रव। इसके लिए पहले एक धार्मिक झंडे में प्रतिबंधित मांस बांधे गये। इस हरकत से ध्वजपुजकों के तन-बदन में आग लग गयी। आनन-फानन में बैठक बुलायी गयी। उधर कांग्रेस और झामुमो के लोगों की इफ्तार पार्टी गणेश पूजा मैदान कदमा में चल रही थी। इस पार्टी के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। इस पार्टी में शामिल लोगों को जब ध्वजपुजकों की बैठक की जानकारी मिली तो वे वहां दल बल के साथ पहुंच गये। बैठक कर रहे लोगों पर पत्थर बसाये गये। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। बात यहीं तक नहीं रुकी वहां तैनात पुलिस वालों पर भी पथराव किया गया।

     

    और फिर क्या-क्या हुआ, सब को पता है।
    इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन नींद में विभोर नजर आयी। एक छोटी सी चिंगारी जब आग बन गयी तो प्रशासन ने अपनी कमियों पर पर्दादारी शुरू की। किसी को यहां से गिरफ्तार किया गया, किसी को वहां से। दस सदस्यीय विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल इस घटना के खिलाफ ज्ञापन देने गया तो उन्हें ही धर दबोचा गया। इस हैरतअंगेज घटना ने लौहनगरी को अंधेर नगरी बना दिया है।
    पूर्व मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि डीआईजी अपने पर्यवेक्षण प्रतिवेदन में निर्दोषों को आरोप मुक्त करेंगे।
    श्री दास के साथ केंद्रीय कारा पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, भुपेन्दर सिंह, विभीषण सरदार, चंचल चक्रवर्ती, संदीप शर्मा बौबी व अन्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP : अतीक अहमद के दफ्तर में मिले खून के धब्बे, चाकू और चादर
    Next Article बाहरगोड़ा पोलिटेक्निक कालेज मे छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने मे होगी सुविधा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.