Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती आबा बिरसा मुंडा युगों-युगों तक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे : डाॅ गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    धरती आबा बिरसा मुंडा युगों-युगों तक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे : डाॅ गोस्वामी

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरती आबा बिरसा मुंडा युगों-युगों तक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे : डाॅ गोस्वामी

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं तथा युगों-युगों तक युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे । सम्पूर्ण देश भगवान बिरसा मुंडा सहित अमर स्वतंत्रता सेनानियों का ॠणी है । डाॅ गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के बतबती तथा बरागाड़िया गाँवों में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे ।
    डाॅ गोस्वामी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती को केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है । डाॅ गोस्वामी ने युवाओं से शहीद बिरसा मुंडा के सपने का भारत गढ़ने का आह्वान किया । इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने बतबती गाँव के बुजुर्गों को नए बस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया । समारोह को ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत राणा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने भी संबोधित किया । समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के अलावे प्रमुख रूप से भाजपा एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुईंया, मंडल महामंत्री उत्पल पैड़ा, भाजपा नेता सत्य जीत घोष, अजीत देऊरी, मंगल मुंडा, राधेश्याम खामराई, कालीपद घोष, संजय बारिक, सपन सिंह, स्वाधीन दलाई, अनंत बागुली, पिन्टु राणा तथा अनिल घोष शामिल थे । बतबती गाँव में आयोजित भव्य कार्यक्रम के आयोजन में विश्वजीत राणा तथा अजीत देऊरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय मे उनको दी श्रद्धांजलि
    Next Article जिला सहकारिता पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्धघाटन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.