Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती आबा जनभागीदारी अभियान सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव , उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धरती आबा जनभागीदारी अभियान सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव , उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    Aman KumarBy Aman KumarJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरती आबा जनभागीदारी अभियान सांसद जमशेदपुर, संयुक्त सचिव , उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले में 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। अभियान को लेकर समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री बृजनंदन प्रसाद, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

     

    इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल संचालन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

    संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय श्री बृजनंदन प्रसाद ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल केंद्र सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप जनजातीय समाज की समग्र उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में योग्य लाभुकों का आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं।

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी धरती आबा जनभागीदारी अभियान सांसद जमशेदपुर संयुक्त सचिव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअश्लील भोजपुरी गानों के विरुद्ध जागरूकता अभियान – तोमर 
    Next Article उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.