Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
    Breaking News झारखंड

    एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 19, 2020Updated:December 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश….*
    ==================
    *■ चिकित्सक व आने वाले फैकल्टियों के सुविधा व सुरक्षा का विशेष रूप से रखें ध्यानः-उपायुक्त….*
    ===================
    *■ उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एम्स परिसर में वृहत स्तर पर वृक्षरोपन करने का दिया निदेश….*
    ===================
    *■ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एम्स निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को दूर करते हुए कार्य में लायें तेजीः-उपायुक्त….*
    ===================
    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एम्स प्रगति निर्माण कार्य की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन एम्स परिसर स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन कार्याें की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लेने का निदेश दिया गया।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बिजली विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जल्द से जल्द 11 केबी व 33 केबी के बिजली तारों व खम्भों को शिफ्ट करने के कार्यों को दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लें, ताकि आगे के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जा सके। साथ हीं वन प्रमंडल अधिकारी के प्रतिनिधि को उपयुक्त ने निदेशित किया कि एम्स अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वृहत स्तर पर पौधारोपन कार्य शुरू किया जाय, ताकि स्वच्छ व हरा भरा माहौल परिसर के अंदर बनाया जा सके।
    *■ ओपीडी के चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण….*
    बैठक के पश्चात उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने एम्स परिसर में चल रहे ओपीडी के कार्यो का अवलोकन कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ हीं संवेदक व एम्स के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निदेशित दिया, ताकि लोगों को जल्द एम्स के ओपीडी की सुविधा का लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स के निर्माण कार्यों की प्रगति व वर्तमान में पूर्ण किये गए कार्य व व्यवस्थाओं से अवगत हुए।
    इसके अलावे अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें।
    *■ सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन की सुविधा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश…*
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 24×7 चल रहे एम्स निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर विशेषकर के रात्रि के समय पुलिस गस्ती करने का निदेश दिया। साथ हीं एम्स परिसर के अंदर स्थल चिन्ह्ति करते हुए पुलिस पिकेट बनाने का निदेश एम्स के अधिकारियों को दिया। इसके अलावे उन्होंने एम्स आने-जाने की सुविधा को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले जसीडीह से देवीपुर तक सार्वजनिक परिवहन हेतु बेहतर खाका तैयार करते हुए उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। साथ हीं एम्स परिसर हेतु ई-रिक्सा संचालन की व्यवस्था करने का निदेश नगर निगम के अधिकारियों को दिया।
    इसके अलावे उपायुक्त ने एम्स से जुड़े अधिकारियों को निदेशित किया कि वर्तमान में कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ-सफाई के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करे, इस बात का विशेष ध्यान रखें।
    *■ एम्स के चिकित्सकों, पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों को बेहतर सुविधा कि साथ अच्छा माहौल कराया जाय उपलब्धः- उपायुक्त….*
    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने एम्स व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निदेशित किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, ऐसे में देखते हुए हम सभी को टीम देवघर की भावना से कार्य करने की जरूरत है। सबसे महत्वपूर्ण है कि बाहर से आने वाले बच्चों, चिकित्सकों व एम्स पढ़ाने वाले शिक्षकों को बेहतर सुविधा के साथ बेहतर माहौल उपलब्ध कराना, ताकि यहां के परिवेस में वह सही तरीके से रह सकें।
    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* एम्स के निदेशक, अपर समाहर्ता श्री चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 श्री संदीप मीणा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं एम्स के संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री एच. सी. मिश्रा ने मुलाकात की
    Next Article बहरागोड़ा में आर्चरी प्रशिक्षण केंद्र के लिए टीम ने किया दौरा

    Related Posts

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    June 27, 2026

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.