Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत को सुदृढ़ करें अधिकारीःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत को सुदृढ़ करें अधिकारीःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2020No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत को सुदृढ़ करें अधिकारीः-उपायुक्त….*
    ===================
    *■ उपायुक्त द्वारा टाॅक टू डीसी कार्यक्रम के माध्यम से ऑन द स्पाॅट किया गया विभिन्न समाधान….*
    ===================
    *■ जनता की समस्याओं दूर करना हो सबकी प्राथमिकता- उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री….*
    ===================
    *■ आपसी समन्वय के साथ जनता की समस्याओं का करें समाधानः- उपायुक्त ….*
    ===================
    कोरोना काल में जिलावासियों की सुझावों और समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से आज दिनांक 28.12.2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से *#TalkToDC* ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व 73 सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के 30 पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ हीं कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पाॅट 10 लोगों के समस्याओं का समाधान उपायुक्त द्वारा किया गया।
    इसके अलावे *#TalkToDC* कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लगभग सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए निश्चित समय अवधि में शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
    ज्ञात हो कि उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री के पहल के पश्चात आज से सप्ताह के हर सोमवार को ऑनलाइन *#TalkToDC* कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
    इसके अलावे *#TalkToDC* कार्यक्रम के माध्यम सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी रहे।
    जनता दरबार के दौरान उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने लोगो पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि हरेक सोमवार को पंचायत स्तर में आपकी समस्याओं की समाधान हेतु *#TalkToDC* कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी से आग्रह होगा कि वैसे लोग जो कोरोना काल में जो लोग अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को मिले। इस पर विशेष ध्यान दें।
    *■ प्राथमिकता के आधार पर पेंशन से जुड़े मामलों का करें निष्पादनः उपायुक्त….*
    टाॅक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने प्रखण्डों तथा अंचलों से आये पेंशन से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए विभिन्न प्रखण्डों के बुजूर्ग लाभुकों को अविलंब पेंशन योजना से जोड़ने का निदेश संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया। साथ हीं अपने-अपने प्रखण्डों में प्राथमिकता के आधार पर पेंशन से जुड़े मामलों का निष्पादन करते रहें।इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों को निदेशित किया कि टाॅक टू डीसी कार्यक्रम का प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम से जुड़कर समस्याओं व सुझाावों को जिला प्रशासन के समक्ष रख सकें।
    *■ जिले के सभी जरूरतमंदों को मिलेगा आवास योजना का लाभः-उपायुक्त….*
    #TalkToDC कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आवास योजना से जुड़े शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शुमार है की हर जरूरतमंद को आवास योजना का लाभ मिले। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र तय समय के अनुरूप लाभुकों को किस्त मिलता रहे। साथ हीं लंबित आवास योजनाओं को गति देते हुए उन्हें पूर्ण करें। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियेां को निदेशित किया कि जिले में एक भी सुयोग्य लाभुक आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।
    *■ योजनाओं का जांच कर प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को करें समर्पितः-उपायुक्त….*
    इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने भीखना पंचायत अन्तर्गत गुरूकुल केनाल प्रोजेक्ट के साथ तालाब अतिक्रमण के मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि त्वरित गति से जांच करते हुए मामले के प्रगति प्रतिवेदन को उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करें। साथ हीं उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि योजना को गुणवतापूर्ण व पारदर्शी तरीके से पूर्ण करते हुए समय-समय पर योजनाओं का स्थल निरीक्षण करते रहें।
    *■ बढ़ती ठंड को देखते हुए अधिकारी रहें पूर्ण रूप से एक्टिवः-उपायुक्त….*
    ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के साथ ठंड से भी खुद को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। ऐसे में कोविड नियमों के अनुपालन के साथ सर्द मौसम और गिरते तापमान के मददेनजर गर्म कपड़े व सावधानी बरतने की जरूरत सभी को है। विशेषकर अपने घरों में व आस-पास रहने वाले वृद्धजनों की देखरेख करते हुए घर के कमरों व शरीर को गर्म रखने के संभावित उपाय अवश्यक सुनिश्चित रखें। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व सभी प्रखण्डो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सख्त निदेशित किया कि जरूरत के अनुसार कम्बल वितरण व अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ हीं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि निर्धन, असहाय, दिव्यांग व भूमिहीन लोगों को ठंड से राहत मिले। वहीं जिला में रैन बसेरा की स्थिति को दुरूस्त करते हुए ये सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने का मजबूर न हो।
    कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त ने सभी लोगों का कार्यक्रम से जुड़ने हेतु आभार प्रकट किया। साथ हीं प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को उनके जिम्मेवारियों से अवगत कराते हुए आने वाले फरयादियों के आवेदन को संग्रहित कर उपायुक्त कार्यालय भेजने का निदेश दिया।
    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री परमेश्वर मुण्डा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री ए.बी रॉय, परियोजना पदाधिकारी श्री विशंभर पटेल, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सीएससी मैनेजर सत्यम कुमार एवं नगर निगम, आपूर्ति, मनरेगा व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीमती विद्या लाल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बनाया गया
    Next Article कांग्रेस का इतिहास देश के इतिहास से जुड़ा है:इरफान अंसारी

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.