Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीट मुद्दे पर देवेगौड़ा ने सरकार का किया बचाव, विपक्ष पर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
    Breaking News Headlines

    नीट मुद्दे पर देवेगौड़ा ने सरकार का किया बचाव, विपक्ष पर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नीट मुद्दे पर देवेगौड़ा ने सरकार का किया बचाव, विपक्ष पर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले में जांच पूरी होने तक सरकार जिम्मेदारी तय नहीं कर सकती।

    राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने नीट में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की मांग की और सभापति द्वारा इसे खारिज किए जाने के बाद हंगामा किया।

     

     

    जनता दल (सेक्युलर) के नेता देवेगौड़ा ने विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की और हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर यह आरोप भी लगाया कि वे इस मामले में सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

    इसी मुद्दे पर हंगामे के कारण उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब आधे घंटे के भीतर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई तो विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर इस मुद्दे पर हंगामा आरंभ कर दिया। उस वक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुधांशु त्रिवेदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग ले रहे थे।

    विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच देवगौड़ा ने हस्तक्षेप करते कहा कि सभी वरिष्ठ नेता नीट के मुद्दे को सदन में उठाना चाहते हैं क्योंकि इससे लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही फैसला ले लिया है और इसकी जांच भी शुरु कर दी गई है।

    पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जांच पूरी नहीं हुई है और दो-तीन राज्यों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

     

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं कसी का पक्ष नहीं ले रहा। जहां तक नीट परीक्षा की बात है तो जो हुआ है वह गलत हुआ है। लेकिन अभी आप जिम्मेदारी तय नहीं कर सकते हैं… सरकार ने सही फैसला लिया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, संबंधित मंत्री जिम्मेदारी नहीं ले सकते… और आप अनावश्यक रूप से सरकार की छवि को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मैं सहमत नहीं हूं।’’

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी तो उस वक्त विपक्षी सदस्य इस मुद्दे को उठा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी पर जिम्मेदारी नहीं थोपी जा सकती।

    विपक्षी सदस्यों के आचरण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘जांच हो रही है। रिपोर्ट आने तक मंत्री या सरकार कोई निर्णय नहीं ले सकती। दोषियों की पहचान के बाद ही र्कारवाई हो सकती है।’’

    नीट में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर नियम 267 के तहत सभापति जगदीप धनखड़ को कुल 22 नोटिस मिले थे जिनमें नियत कामकाज स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की गई थी। अपनी मांग को लेकर विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे।

    धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र की बैठक को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा है कि सरकार पेपर लीक की हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने यह भी कहा है कि सरकार परीक्षाओं से जुड़ी संस्थाओं, उनके कामकाज के तरीके में व्यापक सुधार की दिशा में काम कर रही है।

     

     

     

    धनखड़ ने कहा कि चूंकि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज ही आरंभ होनी है, लिहाजा सदस्य इस मौके का लाभ उठाकर नीट से जुड़ी चिंताओं पर अपनी बात रख सकते हैं।

    यह कहते हुए सभापति ने सभी नोटिस अस्वीकार कर दिए, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों का हंगामा और भी तेज हो गया।

    धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवेगौड़ा जैसे वरिष्ठ सदस्य की अपील के बावजूद विपक्ष अपना विरोध और नारेबाजी जारी रखे हुए है।

    जद (एस) केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। उनके बेटे एच डी कुमारस्वामी केंद्र सरकार में भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर आक्षेस कार्यालय पर आजसू का हल्ला बोल
    Next Article मधुआबेड़ा गाँव में बारिश नहीं होने से झुलस रहे हैं धान के बिचड़े किसान चितिंत

    Related Posts

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    यूपी चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से उतरेंगे मैदान में

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र; दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.