Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार धाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में तबाही,बागेश्वर में बादल फटे, उत्तरकाशी में गिरे ओले
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चार धाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में तबाही,बागेश्वर में बादल फटे, उत्तरकाशी में गिरे ओले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चार धाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में तबाही,बागेश्वर में बादल फटे, उत्तरकाशी में गिरे ओले
    देहरादून। उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो जाएगी, जिसके लिए लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और श्रद्धालु धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं. इस बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम ने करवट ले लिया है. जगह-जगह बारिश और ओले गिरने की खबरें सामने आ रही हैं.

     

     

    अल्मोड़ा-सोमेश्वर क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है. वहीं अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर मलबा आ गया है, जिसके चलते पिछले 12 घंटे से हाइवे बंद है. हालांकि बारिश के चलते जंगलों में लगी आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है. लेकिन बदलते मौसम से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

     

     

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर में बादल फटा है और पुरोला उत्तरकाशी में जमकर ओले गिरे हैं. बादल फटने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. वहीं आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने यात्रियों को बारिश के दौरान पहाड़ की यात्राओं पर जाने से बचने की अपील की है. इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉनसून आपदा न्यूनीकरण और चारधाम प्रबंधन पर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी.

     

     

    वहीं रुद्रप्रयाग में बीते बुधवार को हुई बारिश के चलते जंगल में लगी आग बुझ गई है. बारिश के चलते गंगोत्री हाइवे पर जगह-जगह जलभराव देखने को मिला है. बागेश्वर और टिहरी जिले में भी बारिश का असर दिखा है, जिसके चलते जंगल की आग काबू में हो गई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहने के आसार है. देहारदून सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR :बमबम चौधरी के खिलाफ़ वारंट जारी
    Next Article नोएडा:आर्थिक तंगी से परेशान पत्रकार ने किया सुसाइड, 6 महीने से थे डिप्रेशन में

    Related Posts

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    July 9, 2026

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    July 9, 2026

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने ट्रेलर जब्त किया, चालक फरार

    आदित्यपुर में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान

    एसएसपी से मिले जय किशोर सिंह, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार

    जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा एवं शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    झारखंड ग्रामीण बैंक की 82 शाखाओं की समीक्षा, वित्तीय समावेशन और सरकारी योजनाओं पर जोर

    जमशेदपुर: गैंगरेप मामले का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक व अन्य सामान बरामद

    पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात ने सौंपा ज्ञापन

    राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे ने किया सरेंडर, हत्या की वजह भी बताई

    जमशेदपुर: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक में घुसा, बड़ा हादसा टला

    मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी शब्बे का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी दो गोलियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.