एसडीओ के आदेश के वावजूद नहीं रुका काम
कलगीधर मध्य विद्यालय टुइलाडुंगरी गोलमुरी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण और विचलन मामले को लेकर विवादों में है।
स्कूल के बगल के मैदान को दबंगों द्वारा घेर कर अवैध निर्माण किया जा रहा है
कलगीधर वेलफेयर के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने उपायुक्त अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम को कई बार आवेदन देकर नक्शा विचलन व् अतिक्रमण के सम्बन्ध में जानकारी दी जसवीर सिंह ने इसकी सुचना टाटा स्टील व् जे एन ए सी को भी लिखित शिकायत की है |
पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी ने कम पर रोक लगाने के लिए स्थानीय थाना को निर्देश दिया था इसके बावजूद काम होना कई सवालों को पैदा कर रहा है
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के आदेश के बावजूद धड़ल्ले से भवन का निर्माण जारी है स्थानीय थाना मौन है

