लेखक: राष्ट्र संवाद बिहार उप ब्यूरो
बिहार के वैशाली जिले के देसरी में रेलवे सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है।
भूख हड़ताल की प्रमुख मांगें
- देसरी रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण
- एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
- रेलवे स्टेडियम का सौंदर्यीकरण
देसरी रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, रेलवे स्टेडियम का सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांगो को लेकर देसरी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार तीसरा दिन भी जारी रहा।
प्रशासन की पहल और वार्ता
रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खां भूख हड़ताल स्थल पहुँच कर अनशनकारियों की सेहत की जानकारी लेते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जिलाधिकारी वर्षा सिंह से टेलीफोनिक वार्ता कर आवश्यक पहल करने को कहा। जिसके बाद डीसीएलआर महनार सुधांशु शेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी महनार मुकेश कुमार, देसरी अंचलाधिकारी कुमारी आँचल भूख हड़ताल स्थल पहुंच कर अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र लेकर जिलाधिकारी को भेज दिया। अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
डीसीएलआर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महनार एवं अंचलाधिकारी देसरी ने भूख हड़ताल समाप्त करने की आग्रह किया, जिस घर भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित ने वरीय पदाधिकारियों द्वारा ठोस एवं लिखित आश्वाशन के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त करने की बातें कहा। अंततः सरकार और भूख हड़ताल करने वालों के बीच वार्ता विफल रहा।
अनशनकारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा
शनिवार को रात्रि 11 बजे विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी भी अनशन स्थल पहुंच कर मांगो के समर्थन में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सरकार से हम बातें करेंगे।
अनशनकारी जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार एवं अनीश के स्वास्थ्य में भारी गिरावट दर्ज की गई है। और लगातार स्वास्थ्य में गिरावट हो रही है।
समर्थन में पहुंचे गणमान्य व्यक्ति
इस मौके पर युवा कांग्रेस महासचिव विजय कुमार यादव, राजद वरीय नेता सत्येन्द्र प्रसाद राय, देसरी उप प्रमुख अजीत कुमार यादव, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. रुस्तम, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अरुण सहनी, छात्र नेता राहुल यादव, मनीष यादव, भूषण यादव, डॉ. एम. इस्लाम, डॉ पी प्रकाश, संजीव कुमार यादव, दिनेश यादव, पिंटू सिंह, आकाश कुमार, डॉ अरुण विद्यार्थी, अरविंद ठाकुर, सुबोध पासवान, शशि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
प्रशासन और अनशनकारियों के बीच गतिरोध बरकरार है। स्थानीय नागरिकों का समर्थन लगातार मिल रहा है। आगे की रणनीति पर विचार जारी है।

