Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, कहा- आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करें
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, कहा- आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उप विकास आयुक्त ने की तकनीकी विभागों की समीक्षा, कहा- आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करें

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशदेपुर में आहूत बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा तकनीकी विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई । बैठक में डीएमएफटी तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत आधारभूत संरचना एवं निर्माण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजना समय पर पूर्ण हो एवं गुणवत्तापूर्ण रहे इसके लिए सहायक अभियंता, कनीय अभियंता स्कीम के साइट पर विजिट कर गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं, कार्यपालक अभियंता लगातार मॉनिटरिंग करें ।

     

     

    उन्होने कहा कि लोक कल्याण से संबंधी योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे । बैठक में भवन निगम, सड़क निर्माण, स्पेशल डिविजन, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता विभागीय योजनाओं में प्रगति पर चर्चा की गई । साथ ही नगर निकायों में क्रियान्वित नागरिक सुविधा व शहरी परिवहन के योजानाओं में प्रगति की जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजनायें ससमय पूर्ण हो तभी उसका उचित लाभ लाभुकों को मिल पाता है, अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर बल दिया गया ।

     

     

     

    उप विकास आयुक्त द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को बिजली के पोल दुरूस्त रखने, तेज हवा या आंधी में खेत में पोल गिरने पर या पेड़ की टहनी से विद्युत के तार छू रहे हों तो इसपर निगरानी रखने का निर्देश देते हुए तत्काल उचित कदम उठाने का निदेश दिया गया ताकि किसी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हो । वहीं पेयजल संबंधी समस्याओं का भी तत्काल संज्ञान लेते हुए निराकरण करने की बात कही गई । सभी कार्यपालक अभियंता को अपने स्तर से अपने-अपने विभागीय स्कीम और डीएमएफटी से स्वीकृत व संचालित योजनाओं में डुप्लीकेसी न हो इसके लिए सजग रहने एवं डीएमएफटी को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया । बैठक में डीपीओ श्री अरूण द्विवेदी, आर.सी.डी के कार्यपालक अभियंता श्री दीपक सहाय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री जेसन होरा, अभय टोप्पो, कार्यपालक अभियंता श्री आर के मुरारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक इम्तियाज आलम के संदिग्ध मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर 
    Next Article महाराष्ट्र: धुले में दो वाहनों को टक्कर मारते हुए होटल में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.