Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की 15वें वित्त एवं पीएम-अभिम योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्माण कार्य की समीक्षा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    उपायुक्त ने की 15वें वित्त एवं पीएम-अभिम योजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्माण कार्य की समीक्षा

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • लंबित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता।जमशेदपुर
    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना निर्माण को लेकर पीएम-अभिम (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत आधारभूतं संरचना निर्माण मिशन) योजना के तहत स्वीकृत एवं पूर्ण योजनाएं तथा 15 वें वित्त की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान व अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। पीएम अभिम योजना के तहत जिले में स्वास्थ्य उपकेन्द्र एवं 15वें वित्त से बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण किया जा रहा है। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25 एवं 2022-23 में 27, कुल 52 स्वास्थ्य उपकेन्द्र की योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें 29 का निर्माण कार्य पूर्ण है, 26 को हैंडओवर किया गया है वहीं, 3 हैंडओवर की प्रक्रिया में है। बैठक में लंबित योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए योजना को जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया ।

    पीएम-अभिम एवं 15वें वित्त से जिला में बी.पी.एच.यू की कुल 8 योजनाएं स्वीकृत हैं जिनमें सात योजनाओं में कार्य प्रगति पर है वहीं 1 योजना का शिलान्यास किया जाना है। इस योजना के तहत पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला, हल्दीपोखर (पोटका) में बीपीएचयू निर्माण सहित चाकुलिया एवं गोलमुरी सह जुगसलाई में सीएचसी तथा धालभूमगढ़ में पीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटमदा के लवजोरा में स्वीकृत पीएचसी का शिलान्यास जल्द कराने का निदेश दिया गया ।

    बैठक में 15वें वित्त की राशि से बनाये जा रहे शहरी- आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण कार्य की भी कार्यदायी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता से समीक्षा की गई। साथ ही जमीन की उपलब्धता की समस्या एवं विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं को ससमय पूर्ण करने में बाधा उत्पन्न नहीं हो इस बाबत पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    बैठक में डीआरसीएचओ डॉ मृत्युंजय धावड़िया, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला परिषद के अभियंता समेत अन्य तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेठी में दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मुसाबनी के ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.