Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक, युद्ध स्तर पर तैयारियों को मूर्त रूप देने का दिया निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक, युद्ध स्तर पर तैयारियों को मूर्त रूप देने का दिया निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक, युद्ध स्तर पर तैयारियों को मूर्त रूप देने का दिया निर्देश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री टाटानगर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं स्टेशन परिसर में ही आयोजित सभा में लाभुकों को संबोधित करेंगे तत्पश्चात वोल्टास गोलचक्कर से गोपाल मैदान तक रोड शो एवं गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

     

     

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी क्रम में उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बैठक में सोनारी एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड पर माननीय प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, टाटानगर स्टेशन, स्टेशन परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल, रोड शो, गोपाल मैदान स्थित सभा स्थल, अतिथियों की सूची आदि पर विस्तार से चर्चा की गई ।

     

     

    बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपें गए । भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कहां-कहां बैरेकेडिंग होने है इसका आकलन किए जाने, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को स्टेज के साइज का आकलन करने व प्रोटोकॉल व नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर निर्देशित किया। इसी तरह स्थल के चारों ओर व विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट का डेप्लॉयमेंट करने को जिम्मेदारी दी गयी । इसी क्रम में प्रॉक्सिमिटी पास, वर्क फोर्स पास व प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के पास को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। सिविल सर्जन को हॉस्पिटल को स्टैंड बाई मोड पर रखने व एंबुलेंस की व्यवस्था, फूड सेफ्टी ऑफिसर, फायर सेफ्टी ऑफिसर को भी उनके क्षेत्र से संबंधित कई टास्क सौंपे गये । कार्यक्रम का अंतिम ड्राई रन 14 सितंबर को होगा।

     

     

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, प्रतिनियुक्त अन्य भा. प्र. से के अधिकारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक एनईपी, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, डीपीओ, डीपीआरओ( पंचायती राज), डीपीआरओ (जनसंपर्क), विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पहुंचते ही मिली राहत ,नहीं टूटेंगे गैर जरूरी अतिक्रमण
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में एलआईसी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, कदमा द्वारा किया गया पौधारोपण

    Related Posts

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    March 15, 2026

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    March 15, 2026

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    पांच राज्यों के चुनाव: लोकतंत्र का पर्व और निष्पक्षता

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन: पत्रकारिता पर AI का संकट

    जामताड़ा में युवाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.