Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्वी सिंहभूम में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने 250 से अधिक मच्छरदानी का किया वितरण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पुर्वी सिंहभूम में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने 250 से अधिक मच्छरदानी का किया वितरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023Updated:September 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे एवं झारग्राम भरोसे, जनता की चिंता छोड़ राज्य के मुखिया निकले पॉलिटिकल टूर पर, 250 से अधिक मच्छरदानी का किया वितरण।

    जमशेदपुर :  पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। गंभीर स्थिति का खतरा उन रोगियों में देखा जा रहा है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इस बार पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखण्ड में डेंगू के आंकड़े डराने वाले हैं। अगस्त के महीने के अंत तक यहां डेंगू ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई मौतें भी हुई हैं। इस खतरे को देखते हुए शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी के द्वारा चाकुलिया धर्मशाला में स्वास्थ्य सहिया दीदीयों के बीच 250 से अधिक मच्छरदानी का वितरण किया गया और जागरूरता अभियान चलाया गया।

     

     

    इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि प्रदेश में डेंगू के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकारी अस्पताल में मरीजों को ना बेड मिल रहा और ना ही सही इलाज मिल रहा है। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी तंज कसते हुए कहा कि एक ओर राज्य के लोग डेंगू से परेशान हैं। इसके साथ ही, गिरते स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को छोड़ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जिले में सफाई को लेकर सन्तोषजनक काम नहीं हो रहा है और ना ही ब्लिचिंग पाउडर छिड़काव एवं फॉगिंग हो रही है। चाकुलिया क्षेत्र की जनता झारग्राम के अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। वहीं, कुणाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत पर राज्य सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि डेंगू को आयुष्मान भारत योजना में शामिल ना करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

     

     

     

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य डॉक्टर श्रद्धा सुमन ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि डेंगू के जोखिमों को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप मच्छरों को काटने से बचाव के लिए प्रयास करें। पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें और पानी एकत्रित न होने दें।

    इस दौरान जानकारी मिली कि क्षेत्र के लोगों को डेंगू से बचाव हेतु सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन लोगों को इलाज के लिए पड़ोसी राज्य झारग्राम के स्वास्थ्य विभाग पर आश्रित होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सहियाओं का ये भी कहना है कि डेंगू को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए जिससे गरीबो को समय पर बेहतर इलाज मुफ्त में मिल सके। वहीं, एक बड़ा सवाल झारखंड सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठता है कि इतनी योजना के बाद भी धरातल पर इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा है।

     

     

     

    वहीं, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जानकारी मिलने पर मानवता का परिचय देते हुए डेंगू से पीड़ित स्वास्थ्य सहिया ललिता नायक जो झारग्राम के अस्पताल में भर्ती हैं, उनका कुशल क्षेम जानकर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

    मौके पर दिनेश सिंह, विकाश लोधा, गोपन परिहारी, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से डॉ श्रद्धा सुमन, पूर्णेंदु पात्र, सतप्रित सिंह, अमन भारद्वाज समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिओ फाइबर में काम के दौरान घायल आदिवासी युवक गुलशन बोपाई का टाटा मुख्य अस्पताल में हुआ निधन
    Next Article धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने नवजात बच्चे को बेच रही महिला को भिजवाया थाना

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.