Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जारी है चांडिल डैम विस्थापितों का प्रदर्शन ,जेल भरो आंदोलन में शामिल विस्थापितों ने थाना पहुंचकर की गिरफ्तारी की पेशकश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जारी है चांडिल डैम विस्थापितों का प्रदर्शन ,जेल भरो आंदोलन में शामिल विस्थापितों ने थाना पहुंचकर की गिरफ्तारी की पेशकश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जारी है चांडिल डैम विस्थापितों का प्रदर्शन

    जेल भरो आंदोलन में शामिल विस्थापितों ने थाना पहुंचकर की गिरफ्तारी की पेशकश

    कहा अब होगी आर- पार की लड़ाई, पैदल मार्च कर पहुंचे थाना

    जेल भरो आंदोलन के तहत गुरुवार को अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के सदस्य चांडिल थाना पहुंचे. थाना में बड़ी संख्या में विस्थापितों ने गिरफ्तारी की पेशकश की. विदित हो कि सुवर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना चांडिल डैम के विस्थापित 16 जून से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. इसके तहत आंदोलन के तृतीय चरण में चांडिल पुनर्वास कार्यलय के प्रदर्शन और गेट जाम किया गया था.

     

     

    इसके बाद विस्थापितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. उक्त मामले को फर्जी बताते हुए विस्थापितों ने इसे वापस लेने के लिए 48 घंटे का समय दिया था. मुकदमा वापस नहीं होने पर विस्थापितों ने जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया था. इसके तहत गुरुवार को बड़ी संख्या में विस्थापित चांडिल थाना पहुंचे. चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैली निकालकर पैदल मार्च करते हुए विस्थापित चांडिल थाना के गेट पहुंचे. जहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो चांडिल, चौका, नीमडीह, तिरूलडीह वह ईचागढ़ के थानेदार समेत बड़ी संख्या में जवान तैनात थे. इस दौरान विस्थापित फर्जी मुकदमा वापस लेने और विस्थापितों की मांगे पूरी करने को लेकर जमकर नारेबाजी की. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में चांडिल के अंचल अधिकारी प्रणव अमृत को प्रतिनियुक्त किया गया था.

     

     

    मौके पर पुलिस प्रशासन और विस्थापितों के बीच कई दौर की वार्ता चली, जिसके बाद आंदोलनकारी विस्थापित को गिरफ्तार नहीं कर दर्ज मामले की गहराई से तहकीकात करने और किसी भी निर्दोष के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने के आश्वासन के बाद सभी आंदोलनकारियों को वापस भेज दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुलवंत सिंह बंटी ने ईस्ट प्लांट बस्ती की कई समस्याओं से अवगत कराया कैप्टन धनंजय मिश्रा को
    Next Article इंडो-यूएस की स्किल और स्केल मिल जाए तो मिलेंगे बेहतरीन परिणाम : योगी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.