Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जियाडा कार्यालय समक्ष प्रदर्शन कर 25 बिंदुओं को पूरा करने की मांग की :सूर्य सिंह बेसरा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जियाडा कार्यालय समक्ष प्रदर्शन कर 25 बिंदुओं को पूरा करने की मांग की :सूर्य सिंह बेसरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आदित्यपुर   :  जियाडा द्वारा औद्योगिक विस्तार हेतु गम्हरिया थाना अंतर्गत अधिग्रहित भूमि मौजा बाड़ूबाद, सीदड़ी, कालिकापुर एवं ऊपर बेड़ा के विस्थापित परिवारों ने मंगलवार को आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए 25 बिंदुओं को पूरा करने की मांग की गई. जियाडा विस्थापित आत्मनिर्भर समिति के बैनर तले विस्थापितों ने संरक्षक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के क्षेत्रीय निदेशक के नाम एक मांग पत्र सौंपा.

     

     

     

    सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि इन सभी मौजा के विस्थापितों के जमीन पर कई औद्योगिक कंपनियां जैसे टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड, टायो एवं अन्य कंपनियां स्थापित हैं. उपरोक्त मौजा की जमीन पर स्थापित कंपनियों के निवेशक को कई गुना लाभ मिल चुका है और निवेशक परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी उस लाभ का उपभोग करते रहेंगे, परंतु जमीन दाता के वंशज अपने मूलभूत सुविधाओं एवं अधिकारों, लाभ व कल्याण से वंचित हैं. वर्तमान में सभी पैतृक जमीन से विस्थापित हैं और वांछित लाभ एवं कल्याण से वंचित है. उन्होंने कहा कि यदि इनका पैतृक जमीन होता तो ये पीढ़ी दर पीढ़ी उसका उपभोग करते रहते और जमीन से जुड़ाव के साथ उनकी पहचान भी बनी रहती. प्राधिकार द्वारा यहां के अदिवसियों- मूलवासियों के हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया तथा औद्योगिक विस्तार करने हेतु कई औद्योगिक कंपनियों को लीज इकरारनामा के तहत उक्त जमीन के अंश को आवंटित किया गया है.

     

     

    उन्होंने बताया कि जमीन आवंटित कंपनियों को निर्देश दिया गया है, कि विस्थापित जमीन दाता के प्रत्येक परिवार में से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी, यदि अकुशल श्रमिक नहीं है तो उन्हें कुशल श्रमिक बनाने हेतु प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल श्रमिक बनाया जाएगा तत्पश्चात उनको कंपनी में नियोजित किया जाएगा, ताकि कंपनी स्थापित वक्ताओं का आर्थिक विकास हो सके. परंतु वर्तमान में कई प्रभावित बेरोजगार है. उनका आर्थिक विकास नहीं हो पाया है. इस दिशा में न कोई कंपनी ध्यान दे रही है, और न प्राधिकार इस दिशा में कोई पहल कर रही है. इसलिए प्राधिकार का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके समक्ष ज्ञापन के माध्यम से मांग रखा गया है.
    सूर्य सिंह बेसरा (संरक्षक)

    पूर्व मुखिया (रापचा पंचायत)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स : उप श्रामयुक्त कार्यालय मे मजदूर और श्रम अधीक्षक के बीच हुई त्रिपक्षी वार्ता
    Next Article सभी प्रखडों एवं शहरी क्षेत्र में एक बार फिर से लगेगा दिव्यांगता शिविर, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

    Related Posts

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    May 30, 2026

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    May 29, 2026

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.