Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीमा में तनाव के बीच चीन की लद्दाख में घुसपैठ
    Breaking News Headlines

    सीमा में तनाव के बीच चीन की लद्दाख में घुसपैठ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अब खबर है कि 30 अगस्त को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 100 सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी. सूत्रों ने बताया कि ये सैनिक घोड़े पर सवाल होकर उत्तराखंड के बाराहोती पहुंचे थे. इतना ही नहीं चीनी पक्ष भारतीय क्षेत्र में करीब तीन घंटों तक रुका रहा था. दोनों देशों के बीच बीते साल मई से तनाव काफी बढ़ गया था.

    सूत्रों ने कहा कि चीन सेना ने पैदल पुल को भी खत्म कर दिया था, लेकिन इस दौरान उनका सामना भारतीय सेना से नहीं हुआ. उन्होंने बताया, जब तक सेना और भारतीय सेना के जवान आए, तो चीनी सैनिक वापस लौट गए थे. हालांकि, सरकार ने इस घुसपैठ के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं थी.

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ताजा निगरानी और खुफिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पीएलए ने अपने सैनिकों के लिए कंटेनर आधारित नई मॉड्यूलर सुविधाएं तैयार की हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ये निर्माण पूर्वी लद्दाख के सामने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास कम से कम 8 ठिकानों पर किए गए हैं.

    पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के 50-50 हजार सैनिक तैनात हैं. इसके अलावा सीमा पर होवित्जर्स तोप और मिसाइल भी मौजूद हैं. असहज शांति के बीच दोनों सेनाएं नियमित रूप से मुश्किल हालात और ऑक्सीजन की परेशानी के चलते ऊंचे इलाकों में सैनिकों को बदल रही है. इसके अलावा दूसरी सेना पर ड्रोन और लड़ाकू विमानों के जरिए नजर रखी जा रही है.

    पैंगॉन्ग झील इलाके में भारत और चीन कै सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था. इसके बाद दोनों सेनाओं ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों और आधुनिक हथियारों के जरिए अपनी-अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर की बातचीत के बाद फरवरी में पैंगॉन्ग झील के उत्तर और दक्षिण किनारों से सैनिक और हथियार हटा लिए गए थे. इसी तरह की डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया बीते महीने गोगरा में हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धू का इस्तीफा नामंजूर, हाईकमान ने कहा- राज्य के नेता मामला सुलझाएं
    Next Article पुत्र की लंबी आयु के लिए रखें जितिया व्रत, जानें संपूर्ण पूजा विधि एवं पारण का समय

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.