Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BJP नेता के बयान से मची खलबली, 400 लड़कियां हुईं गायब, 25 साल से पहले कर दो शादी
    Breaking News Headlines

    BJP नेता के बयान से मची खलबली, 400 लड़कियां हुईं गायब, 25 साल से पहले कर दो शादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. भाजपा नेता पी.सी. ने दावा किया कि केरल के मीनाचिल तालुका में लव जिहाद के कारण 400 लड़कियां गायब हो गईं. उन्होंने ईसाई समुदाय से अपनी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र से पहले कराने का आग्रह किया. जॉर्ज नफरती भाषण के एक मामले में अभी जमानत पर बाहर हैं.

    भाजपा नेता पीसी जॉर्ज ने लव जिहाद को लेकर भी ईसाई समुदाय को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि सिर्फ मीनाचिल तालुक में ही 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो चुकी हैं. जॉर्ज ने यह विवादित बयान पाला में एक विशेष सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया. यह सम्मेलन नशे के खतरे के खिलाफ पाला धर्मप्रांत के बिशप जोसेफ कल्लारंगट और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के टेंपरेंस कमीशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया था.

    400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई

    कार्यक्रम में बीजेपी नेता ने कहा, कोट्टायम की मीनाचिल तालुका में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई हैं. सिर्फ 41 ही उनमें से वापस आई हैं. ऐसा क्यों हो रहा है कि ईसाई लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए 25 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं. मैं पैरेंट्स से कहना चाहता हूं कि लड़कियों का 24 साल का होने से पहले ही उनकी शादी कर दो. वह शादी के बाद भी पढ़ाई कर सकती हैं.

    पीसी जॉर्ज ने कहा, क्यों ईसाई अपनी बच्चियों की शादी 25 साल में नहीं कर रहे हैं? क्यों उन्हें घर में रखा है? 25 साल की एक लड़की कल गायब हो गई. वह रात 9.30 पर गायब हो गई. 25 साल तक शादी नहीं करने पर उसके पिता को जिम्मेदार माना जाना चाहिए, जिन्होंने उसकी शादी नहीं की. यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर बात की जानी चाहिए. जॉर्ज ने कहा कि एक लड़की की शादी 22 या 23 साल की उम्र तक हो जानी चाहिए और इस तरह की मर्यादा बनाए रखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा, अगर वह 28 या 29 साल की हो जाती है और कमाई करने लगती है तो उसकी शादी नहीं होगी और उसकी कमाई उसके परिवार द्वारा बर्बाद कर दी जाएगी, यही समस्या है. ईसाइयों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र तक हो जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा: मल्लिकार्जुन खडग़े की टिप्पणी पर जोरदार हंगामा, नेता प्रतिपक्ष को मांगनी पड़ी माफी
    Next Article आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बस ने 2 मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.