Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्योहारों से पहले पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर किया देश को सतर्क कहा- युद्ध अभी चालू है, हथियार न डालें
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    त्योहारों से पहले पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर किया देश को सतर्क कहा- युद्ध अभी चालू है, हथियार न डालें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोविड-19 के खिलाफ 100 करोड़ डोज का आंकड़ा छूने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन दे रहे हैं. उन्होंने इसे ‘बेंचमार्क’ करार दिया है. पीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय देश की जनता को दिया है. भारत ने ‘टीकाकरण शतक’ की उपलब्धि गुरुवार सुबह हासिल कर ली थी. इस मौके पर देश और दुनिया के कई नेता राजनेताओं ने बधाई दी थी. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी देश को शुभकमनाएं दी थी.

    गुरुवार को पीएम ने भी वैक्सीन निर्माताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया था. 100 करोड़ डोज की उपलब्धि की खुशी में पीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की तस्वीर भी बदल दी है.
    एम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में त्योहारों के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है और हम जल्दी ही कोरोना से जंग जीतेंगे, लेकिन जब तक यह युद्ध जारी है, तब तक हमें हथियार नहीं डालने हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अब भी लापरवाह नहीं होना है. उन्होंने कहा कि कवच कितना ही मजबूत हो, लेकिन जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डालने हैं. मेरा आग्रह है कि हमें अपने त्योहारों को पूरी सतर्कता से मनाना है.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 100 करोड़ टीके लगना महज आंकड़ा ही नहीं है बल्कि हमारे सामर्थ्य का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस महामारी की शुरुआत में कहा जा रहा था कि भारत जैसे देश के लिए इससे लड़ना मुश्किल होगा. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि इतना अनुशासन यहां कैसे चलेगा. लेकिन हमारे लिए लोकतंत्र का अर्थ है, सबका साथ. देश में सबको साथ लेकर मुफ्त वैक्सीन का अभियान शुरू किया गया. देश के गांव-गांव तक हमारा एक ही मंत्र रहा है कि यदि बीमारी भेदभाव नहीं करती है तो फिर वैक्सीनेशन में भी भेदभाव न हो.
    पीएम मोदी ने कहा कि यह तय किया गया कि वैक्सीनेशन के अभियान पर वीआईपी कल्चर हावी न हो. यह तय हुआ कि कोई कितना ही प्रभावशाली हो या फिर अमीर हो, उसे सामान्य व्यक्ति की तरह ही टीका लगेगा. आज दुनिया के कई देशों में लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं, लेकिन भारत के लोगों ने 100 करोड़ डोज लेकर ऐसे लोगों को निरुत्तर कर दिया है. देश ने कई बार 1 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने तय किया कि हर क्षेत्र में वैक्सीन का सही से बंटवारा हो सके. इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से विचार किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यू इंडिया कैंपैन : मूल्यांकन बैठक संपन्न , परिणाम शुक्रवार को
    Next Article चीन में कोरोना की वापसी: स्कूल-फ्लाइट्स बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.