Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना, मैदानी इलाकों में चलेगी शीतलहर
    Breaking News Headlines

    पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना, मैदानी इलाकों में चलेगी शीतलहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली. उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर अभी बारिश और बर्फबारी लगातार जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे में सक्रिय होनेवाला है. जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

     

    इसके साथ मौसम विभाग ने कहा है कि जबकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 5 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके असर से 5 और 6 को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में और 6 फरवरी को उत्तराखंड में हल्की से छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा एक कम दबाव का क्षेत्र कोमोरिन और इससे सटे मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के पश्चिमी तट पर मौजूद है. अगले 24 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में इसके धीरे-धीरे और कमजोर होने की संभावना है. जबकि इसके असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई छिटपुट जगहों पर भारी बरसात भी हो सकती है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार आज 4 फरवरी को ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पिछले एक दिन में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर और केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई. तमिलनाडु के अतिरामपट्टिनम और कुड्डालोर में 1 सेमी. बारिश दर्ज की गई.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने के बाद कार पलटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
    Next Article सीएम ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- आरोप लगाने से पहले देख लें पेपर

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.