Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कम्पलसरी
    Breaking News Headlines

    भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कम्पलसरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य होगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को नई गाइडलाइन जारी की है. दरअसल, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना वायरस महामारी के डेल्टा वेरिएंट ने कोहराम मचा रखा है. ब्रिटेन में 11 अक्टूबर के बाद से रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भारत में 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के दैनिक मामलों में 18 प्रतिशत और संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 13 प्रतिशत की कमी आई है. उसने इस बात पर भी जोर दिया कि यूरोपीय क्षेत्र के अलावा विश्व में हर जगह एक सप्ताह में सामने आए मामलों में कमी आई है. डब्ल्यूएचओ की ओर से मंगलवार को जारी किए गए कोविड-19 विकली एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट में ये जानकारी दी गई है.

    यूरोपीय देशों में 7 प्रतिशत की वृद्धि

    इसमें बताया गया कि 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के 27 लाख से अधिक मामले सामने आए और 46000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई. नए मामलों और संक्रमण से मौत की वैश्विक संख्या पिछले सप्ताह के समान ही रही. रिपोर्ट में कहा गया कि यूरोपीय क्षेत्र के अलावा विश्व में हर जगह इस एक सप्ताह में सामने आए मामलों में कमी आई है. यूरोपीय क्षेत्र में पिछले सप्ताह की तुलना में नए मामलों में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई हैं.

    बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है. अभी तक कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर का कोई संकेत नहीं मिला है. महामारी की पहली और दूसरी लहरों के बीच के अंतराल के आधार पर कुछ वायरोलॉजिस्ट और डॉक्टरों का कहना था कि अक्टूबर-नवंबर में एक तीसरी लहर आएगी. हालांकि अब कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी खत्म हो रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल साप्ताहिक केस लोड में लगातार गिरावट दिखाई दे रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से हराया, सुपर-12 राउंड में जगह पक्की
    Next Article होमवर्क न करने पर 13 साल के स्टूडेंट को शिक्षक ने पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.