Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव खत्‍म होते ही बढ़े सीएनजी के रेट, दिल्ली-एनसीआर में बड़ा इजाफा, इन शहरों में भी बढ़ी कीमत
    Breaking News Headlines

    चुनाव खत्‍म होते ही बढ़े सीएनजी के रेट, दिल्ली-एनसीआर में बड़ा इजाफा, इन शहरों में भी बढ़ी कीमत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. यूपी सहित पांच राज्‍यों में जारी विधानसभा चुनाव की वोटिंग सोमवार को समाप्‍त होते ही तेल कंपनियों ने उपभोक्‍ताओं को पहला झटका दे दिया है. दिल्‍ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में सीएनजी के रेट बढ़ा दिए हैं.

    तेल कंपनियों की ओर से बढ़े हुए नए रेट 8 मार्च मंगलवार से ही लागू हो चुके हैं. द‍िल्‍ली में सीएनजी की कीमत 50 पैसे बढ़ाई गई है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में यह 1 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई. ग्‍लोबल मार्केट में कीमतें बढ़ने की वजह से कंपनियां भी रेट बढ़ाने को लेकर दबाव में थीं लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से उन्‍हें दाम बढ़ाने का मौका नहीं मिल पा रहा था.
    द‍िल्‍ली में कल तक CNG की कीमत 57.01 रुपये प्रति किलो थी, जो मंगलवार सुबह से 57.51 रुपये प्रति किलो मिलनी शुरू हो गई है. इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब सीएनजी 1 रुपये प्रति क‍िलो महंगी मिल रही है. इन शहरों में अब ग्राहक 58.58 रुपये प्रति किलोग्राम की बजाय 59.58 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी भरवाएंगे।

    अब पेट्रोल-डीजल का नंबर

    बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जल्‍द ही पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर भी झटका लगने वाला है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 से 15 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हो सकता है. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर चल रहे हैं, जो 13 साल का सबसे ज्‍यादा रेट है और कंपनियों पर भी दाम बढ़ाने का दबाव है.

    LPG के भी बढ़ सकते हैं दाम

    सरकार रसोई गैस सिलेंडर यानी LPG की कीमतों में भी जल्‍द इजाफा कर सकती है. 1 मार्च को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये का इजाफा किया गया था, जबकि 5 किलोग्राम वाला सिलेंडर भी महंगा हो गया था. हालांकि, चुनाव की वजह से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अक्‍तूबर से नहीं बढ़े हैं और अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में इसमें 100 से 200 रुपये का इजाफा हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAirtel ने Axis Bank के साथ लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे ढेरों फायदे
    Next Article कोरोना का असर आ रहा है सामने, दिमाग में दिख रहे हैं ये डरावने संकेत: स्टडी

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.