Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी: दिल्ली में अभी करना होगा इंतजार
    Breaking News Headlines

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी: दिल्ली में अभी करना होगा इंतजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात, केरल, गोवा समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही एमआईडी ने बिहार-झारखंड समेत कई अन्य राज्यों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

    मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट के अनुसार कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है. अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
    इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत तक दक्षिण, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव की वजह से 25 और 26 जून को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा 23 और 24 तारीख को विदर्भ में बारिश होगी. गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में जम्मू कश्मीर, विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण मध्य प्रदेश और झारखंड, राजस्थान, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई.इसके साथ मानसून अब तेजी से उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है. प्री मानसून की वजह से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी भी है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में हवा की दिशा पश्चिम से बदलकर पूर्वी हो जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में 28 जून से बारिश होने की संभावना है. एक अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 28 से 30 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है. इस साल बारिश 30 जून तक पहुंचने की संभावना है.
    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति बाइडन को झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गन रखने को बताया मौलिक अधिकार
    Next Article देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 30 प्रतिशत का उछाल, सामने आए 17 हजार से ज्यादा केस

    Related Posts

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.