Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के उपराज्यपाल ने जलसंकट पर चर्चा के लिए आतिशी, भारद्वाज से मुलाकात की, मदद का आश्वासन दिया
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली के उपराज्यपाल ने जलसंकट पर चर्चा के लिए आतिशी, भारद्वाज से मुलाकात की, मदद का आश्वासन दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली के उपराज्यपाल ने जलसंकट पर चर्चा के लिए आतिशी, भारद्वाज से मुलाकात की, मदद का आश्वासन दिया

    नयी दिल्ली:दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को बताया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का 1,050 क्यूसेक पानी मुनक नहर में छोड़ा जाए।

    आतिशी और उनके कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी को लेकर सक्सेना से मुलाकात की।

     

     

    दिल्ली सरकार ने पिछले एक पखवाड़े में हरियाणा पर राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का कई बार आरोप लगाया है।

    आतिशी ने कहा, ‘‘वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर कम हो गया है और मुनक नहर से कम पानी आ रहा है। हमने उपराज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह मुनक नहर में अधिक पानी छोड़ने के बारे में हरियाणा सरकार से बात करें। दिल्ली के सात संयंत्र पानी के लिए मुनक नहर पर निर्भर हैं। उपराज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करेंगे।’’

    उन्होंने कहा कि उन्होंने सक्सेना से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में रिक्त पदों के बारे में भी बात की।

     

     

     

    आम आदमी पार्टी की नेता ने कहा, ‘‘डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पास दो अन्य महत्वपूर्ण विभागों – वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और लोक निर्माण विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने (सक्सेना ने) हमें आश्वासन दिया है कि वह एक ऐसे अधिकारी की नियुक्ति करेंगे जो पूरी तरह से डीजेबी के सीईओ का प्रभार संभालेगा।’’

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा डीजेबी में वित्त एवं जल निकासी मामलों के भी सदस्य नहीं हैं।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले छह महीनों से उपराज्यपाल के समक्ष इस मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन नियुक्तियां नहीं की गई हैं।’’

    आतिशी ने कहा, ‘‘उन्होंने (सक्सेना ने) हमें आश्वासन दिया है कि वह एक या दो दिन में इस मामले का समाधान करेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय पर यौन शोषण के आरोप, RSS नेता को भेजा 10 करोड़ का नोटिस
    Next Article पुलिस का मनोबल ऊंचा : जमशेदपुर पुलिस को लगातार मिल रही सफलता , 3 मोटरसाइकिल चोर के साथ 12 बाईक बरामद

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.