Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस साल भारतीय मुसलमान नहीं कर सकेंगे हज, भारतीय हज समिति ने रद्द किए सभी आवेदन, सऊदी ने नहीं दी यात्रा की मंजूरी
    Breaking News Headlines

    इस साल भारतीय मुसलमान नहीं कर सकेंगे हज, भारतीय हज समिति ने रद्द किए सभी आवेदन, सऊदी ने नहीं दी यात्रा की मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय हज समिति ने हज 2021 के लिए सारे आवेदन रद्द कर दिए हैं. ये फैसला कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है. दरअसल महामारी के चलते सऊदी सरकार ने दूसरे देशों के श्रद्धालुओं को हज के लिए आने की मंजूरी नहीं दी है. इसी के चलते भारतीय हज समिति ने हज 2021 के लिए सारे आवेदन रद्द कर दिए हैं. ऐसे में सऊदी अरब में रहने वाले 60 हजार लोग ही इस बार हज की यात्रा करेंगे.

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा, प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि हम सऊदी अरब के फैसले के साथ हैं. हमने हज की सारी तैयारियां कर ली थी. सऊदी अरब ने कोरोना महामारी को देखते हुए हज के लिए सऊदी अरब से बाहर के लोगों को इजाज़त नहीं दी है. देश और दुनिया के लिए यह अच्छा फैसला है.
    सऊदी अरब ने पिछले साल भी कोरोनो वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए बाहरी तीर्थयात्रियों के हज में भाग लेने पर रोक लगा दी थी. केवल सीमित संख्या में घरेलू तीर्थयात्रियों को हज करने की अनुमति थी. यह प्रतिबंध हाल के इतिहास में इस तरह का पहला प्रतिबंध था, जिसे दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है.

    पिछले दिनों सऊदी अरब की ओर से कहा गया था कि हज की यात्रा जुलाई के मध्य में शुरू होगी जिसमें 18 से 65 साल की आयु के स्थानीय लोग हिस्सा ले सकेंगे. वहीं सऊदी अरब ने ये भी साफ किया था कि इस साल हज पर आने वाले लोगों को कड़ी शर्तों को पूरा करना होगा. हज यात्रियों के लिए कोरोना वैक्सीन लेना जरूरी होगा. बिना वैक्सीनेशन के हज यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद चिराग ने पशुपति समेत सभी 5 सांसदों को पार्टी से निकाला
    Next Article राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली की पुष्टि

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.