Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पार्टी छोड़कर न जा सकें आप नेता… इसलिए केजरीवाल ने दिलाई शपथ
    Breaking News Headlines राजनीति

    पार्टी छोड़कर न जा सकें आप नेता… इसलिए केजरीवाल ने दिलाई शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की और गोवा के सभी उम्मीदवारों को इमानदार और पार्टी छोड़कर ना जाने की शपथ दिलाई. इमानदारी से काम करने और जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को छोड़कर ना जाने की शपथ दिलाई. साथ ही सभी उम्मीदवारों से एफिडेविट पर शपथ ली है. अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया कि ये शपथ किसी मंदिर, मस्जिद या चर्च में क्यों नहीं दी गई.

    इस पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया कि हम किसी की बुराई नहीं करते, शपथ मंदिर, मस्जिद सभी जगह लेनी चाहिए, लेकिन हम तो जनता के सामने कैमरे पर शपथ ले रहे हैं, ये एफिडेविट गोवा के घर-घर में जाएंगे, अगर कोई बाद में इससे मुकरता है तो उनकी बेइज्जती होगी. अगर ये लोग ठीक काम नहीं करेंगे तो मैं दोबारा इनके लिए वोट मांगने नहीं आऊंगा.

    बीजेपी की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है, इनके मंत्री मंडल में ऐसे भरे पड़े हैं. अगर गोवा में इमानदार सरकार चाहिए तो आम आदमी पार्टी ही विकल्प है. गोवा के लोगों के सामने दो ही विकल्प हैं, या तो आप भाजपा को चुनें या आम आदमी पार्टी की इमानदार सरकार को.

    उन्होंने कहा, AAP के अलावा आप जिस भी पार्टी को वोट देंगे वो भाजपा को ही जाना है, इस बार तो भाजपा ने नया काम किया है, अपने लोगों को कांग्रेस ज्वाइन करवाकर चुनाव लड़ रहे हैं. आप कांग्रेस को वोट देंगे वो भी भाजपा में ही जाएंगे.

    301 उम्मीदवार मैदान में

    इस बार के गोवा विधानसभा चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में आगामी चुनाव के लिए कुल नामांकन 587 प्राप्त किए गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और वहीं कुछ का नामंकन रद्द हो गया. उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 थी. गोवा में राज्य विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त होने वाला है. राज्य में 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होने हैं, जिसमें 39 सामान्य और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

    गोवा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने अपने सीएम कैंडिडेट की भी घोषणा कर दी है. केजरीवाल ने अमित पालेकर को गोवा में अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है. पालेकर भंडारी समाज से आते हैं, जो गोवा में सबसे अधिक है. अमित पालेकर गोवा के सांताक्रूज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

    10 मार्च को नतीजे

    गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इसके बाद 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी. इस बार गोवा का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है. यहां सत्ताधारी बीजेपी के अलावा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बड़े दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं, ममत बनर्जी की टीएमसी भी दांव आजमा रही है. इसके अलावा शिवसेना भी चुनावी मैदान में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में जज पर होमगार्ड ने तानी रायफल, कहा- तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं
    Next Article पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ नहीं रुक रहा अत्याचार, व्यापारी की गोली मार कर हत्या

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.