Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Election Commission की पीसी आज 3 बजे, गुजरात और हिमाचल में चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान
    Breaking News Headlines

    Election Commission की पीसी आज 3 बजे, गुजरात और हिमाचल में चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. चुनाव आयोग आज 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. गुजरात में आमतौर पर दो चरणों चुनाव होते रहे हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एक ही राउंड में मतदान होने करी परंपरा रही है. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से यही शेड्यूल इस बार भी रह सकता है.

     

    गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 24 नवंबर को एक ही राउंड में मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में 10 और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, इसके बाद 18 दिसंबर को नतीजे आए थे. कुछ ऐसा ही शेड्यूल इस बार भी हो सकता है और दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में दोनों राज्यों के चुनाव रिजल्ट आ सकते हैं. दोनों ही राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकार है और उसके लिए वापसी करने की चुनौती होगी. वहीं गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मजबूती से ताल ठोक रही है. कांग्रेस गुजरात में अब तक सुस्त ही नजर आई है, लेकिन उसका बड़ा वोट बैंक रहा है.

     

    ऐसे में इस बार गुजरात में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो हमेशा से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही केंद्रित रहा है. हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी दांव आजमा रही है, हालांकि यहां कांग्रेस गुजरात के मुकाबले थोड़ा मजबूत स्थिति में है. हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल पर सरकार बदलने की परंपरा रही है, लेकिन भाजपा इस बारे मजबूती के साथ मिशन रिपीट पर काम कर रही है.

     

    गौरतलब है कि हिमाचल और गुजरात दोनों ही राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता बीते एक महीने से लगातार दौरे कर रहे हैं. खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात और हिमाचल के कई दौरे किए हैं और कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैरोलिना में फायरिंग की घटना में पुलिस अधिकारी सहित 5 की मौत, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article CICA Summit में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत से मिला करारा जवाब

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.