Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप- केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है बीजेपी
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप- केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है बीजेपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है. उन्होंने कहा कि बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में और पुलिस के साथ भारतीय जनता पार्टी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचाए गए. उनके घर के सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए. साथ ही बूम बैरियर तोड़े गए. उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ. सब बीजेपी के गुंडों ने ही ये सब किया है.

    मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हरा नहीं पाती है. ऐसे में वह उन्हें ख़त्म करना चाहती है. ये बहुत सोची- समझी साजि़श है. उन्होंने कहा कि भाजपा से मैं ये कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाथ लगाने की कोशिश मत करो. इस तरह से हमला कर उनकी हत्या करवाने की कोशिश करेंगे ये देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.

    बैरिकेड्स को तोड़ रहे हैं

    इधर, सीएम आवास पर हमले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग बवाल कर रहे हैं और नारेबाजी लगा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के अनुसार, ये भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो विरोध- प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे बैरिकेड्स को तोड़ रहे हैं.

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हमले को कायराना हरकत करार दिया
    वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला एक कायराना हरकत है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों करारी हार से बीजेपी की बौखलाहट साफ़ दिख रही है. भगवंत मान ने भी आरोप लगाया है कि केजरीवाल के घर पर हमला दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- अब ये साफ़ हो चुका है कि बीजेपी को सिफऱ् आप और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article गोबर के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से खरीदेगी गौ मूत्र,

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.