Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मांगा उपराज्यपाल से इस्तीफा
    Breaking News Headlines अपराध

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मांगा उपराज्यपाल से इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023Updated:June 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मांगा दिल्ली के उपराज्यपाल से इस्तीफा

    नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रगति मैदान क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों द्वारा बंदूक की नोक पर एक डिलीवरी एजेंट से कथित तौर पर दो लाख रुपये लूटने की घटना पर सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग की है।एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि एलजी को इस्तीफा दे देना चाहिए। बागडोर ऐसे हाथों में सौंपी जाएं,जो दिल्‍ली को सुरक्षा प्रदान कर सके। अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती, तो इसे हमें सौंप दे।

     

     

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, पटेल साजन कुमार, जो चांदनी चौक में ओमिया एंटरप्राइजेज में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं, उन्‍होंने इस घटना की लिखित शिकायत तिलक मार्ग पुलिस स्‍टेेशन में दी। शिकायतकर्ता कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ कैश से भरा बैग देने के लिए गुरुग्राम (हरियाणा) जा रहा था।उन्होंने लाल किला से एक ओला कैब किराए पर ली और रिंग रोड पर गुड़गांव जाते समय, जब वे टनल में दाखिल हुए, तो दो मोटरसाइकल पर चार लोगों ने उनकी कैब को रोक लिया और बंदूक की नोक पर उनका बैग लूट लिया जिसमेे लगभग डेेेढ़ से 2 लाख रुपये थे।

     

     

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि पी‍डि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है। मामले की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू के प्रखंण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन
    Next Article झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के 6 बच्चो ने प्राप्त किया ब्लैक बेल्ट, राजीव रंजन और दिनेश कुमार ने किया सम्मानित।

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.