Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने चखा जीत का स्वाद कोलकाता को 4 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    पांच हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने चखा जीत का स्वाद कोलकाता को 4 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:   दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 5 हार के बाद शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 28वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट से पराजित किया. दिल्ली की जीत में उसके गेंदबाजों के बाद कप्तान डेविड वार्नर भी हीरो रहे. दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसकी वजह से कोलकाता की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही.

     

     

     

    कोलकाता की ओर से रखे गए 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली. उन्होंने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. वॉर्नर ने मौजूदा सीजन में चौथी बार पचासा जड़ा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 38 के कुल स्कोर पर उसे पहला झटका लगा. ओपनर पृथ्वी शॉ लगातार छठे मैच में फ्लॉप रहे. पृथ्वी को 13 रन के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया. मिचेल मार्श भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और वह भी 9 गेंदों पर 2 रन बनाकर चलते बने. विकेटकीपर फिलिप साल्ट ने भी निराश किया. साल्ट को अनुकूल रॉय ने अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन की राह दिखाई. मनीष पांडे सेट होने के बावजूद 21 रन बनाकर आउट हुए. अनुकूल ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया. अमन खान को नीतीश राणा ने खाता खोले बगैर पवेलियन लौटाया. अक्षर पटेल 19 रन बनाकर नाबाद लौटे.

     

     

     

    डेविड वॉर्नर आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 पारियों में अभी तक 1040 रन बनाए हैं. वॉर्नर ने 26 पारियों में रोहित के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया.

    इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. कोलकाता ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए जिसकी वजह से उसकी पूरी टीम 20 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई. केकेआर ने पहली बार जेसन रॉय और लिटन दास से ओपनिंग कराई लेकिन लिटन कुछ खास कमाल नहीं कर सके. जेसन रॉय ने 39 गेंदों पर 43 रन बनाए वहीं लिटन 4 रन बनाकर आउट हुए. केकेआर के 3 बैटर ही दहाई का आंकड़ा छू सके. आंद्रे रसेल ने जरूर आखिरी में आकर कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. रसेल ने 31 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए. पावर हिटर आंद्रे रसेल ने पारी के आखिरी ओवर में कुलदीप यादव की गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लंबे समय बाद मैदान पर उतरे अनुभवी पेसर इशांत शर्मा, एनरिक नॉर्किया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए. मुकेश कुमार के खाते में एक विकेट गया. दिल्ली ने अपने सातवें मुकाबले में 24 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी वहीं केकेआर की भिड़ंत 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल मैच देखने पहुचीं उर्वशी रौतेला, स्टेडियम में बिखेरा जलवा
    Next Article दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट टेस्ट उड़ान के दौरान विफल, हुआ विस्फोट

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.