Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के कई राज्यों में भारी बारिश करायेगा मैंडूस चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Breaking News Headlines

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश करायेगा मैंडूस चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मैंडूस चक्रवात के तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के आस-पास के तटों तक पहुंचने की संभावना है. यह मानसून के बाद का दूसरा चक्रवात होगा और एक बार बन जाने के बाद इसे मैंडूस के नाम से जाना जाएगा. मौसम विभाग ने बताय कि दक्षिण अंडमान सागर और पड़ोस में कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है और 6 दिसंबर की शाम तक दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक दवाब बन सकता है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 8 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि इस कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 7 दिसंबर की मध्यरात्रि से उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है

    .

    इसके बाद 8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 9 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 55-65 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 7 दिसंबर को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं 8 दिसंबर को इसी क्षेत्र में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, हवा की रफ्तार यहां 8 दिसंबर को 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

     

    देश के मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य के दक्षिण-पश्चिम और आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है. 7 और 9 दिसंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रहने वाली है. वहीं 8 दिसंबर को इन तटों पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमथुरा की शाही ईदगाह परिसर में हिंदू महासभा ने किया हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, अलर्ट
    Next Article अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में बड़ा बम धमाका, 20 लोगों के मारे जाने की खबर

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.