Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में बड़ा बम धमाका, 20 लोगों के मारे जाने की खबर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में बड़ा बम धमाका, 20 लोगों के मारे जाने की खबर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान के मजार-ए शरीफ में एक यात्री बस में हुए बम धमाके में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. मरने वाले सभी लोग उत्तरी अफगानिस्तान में स्थित तेल कंपनी के कर्मचारी हैं.

     

    उत्तरी बल्ख प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने जानकारी दी है कि बस को मंगलवार को सुबह 7 बजे के करीब निशाना बनाया गया है. इस बस में तेल कंपनियों के कर्मचारी सवार थे. उनके अनुसार शुरुआती जांच में यह पता चला है कि घटना में कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं. हालांकि अब तक इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.

     

    अफगानिस्तान में इससे पहले भी आतंकी हमले देखने को मिलते रहे हैं. पिछले दिनों ही काबुल में स्थित पाकिस्तान के दूतावास पर आतंकी हमला हुआ था. इस दौरान पाकिस्तानी राजदूत की हत्या की कोशिश की गई थी. हमले में वह बाल बाल बच गए थे. इसमें एक सुरक्षा अधिकारी घायल हुआ था. इस हमले की पाकिस्तान सरकार ने निंदा की थी. इस्लामिक स्टेट ने पाकिस्तान के दूतावास पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.

     

    आईएस खुरासन शाखा ने शनिवार देर रात अरबी भाषा में जारी किए संक्षिप्त बयान में दावा किया था कि उसके दो लड़ाकों ने पाकिस्तानी दूतावास के प्रभारी राजदूत और उनके सुरक्षा कर्मियों पर तब हमला किया, जब वे पाकिस्तानी दूतावास के परिसर में थे. इस हमले में एक सुरक्षाकर्मीं जख्मी हुआ और इमारत को नुकसान पहुंचा. उसने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी.

     

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को हुए हमले में पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी इसरार मोहम्मद जख्मी हो गए थे. वह सेना की कमांडो इकाई से संबंधित हैं. मगर दूतावास के प्रभारी राजदूत उबैद-उर-रहमान निज़ामी सुरक्षित बच गए थे. यह हमला ऐसे वक्त में हुआ था, जब इस्लामाबाद का दावा है कि अफगानिस्तान में छुपी पाकिस्तान विरोधी ताकतें हमलों को अंजाम दे रही हैं. इस दावे को लेकर दोनों देशों में तनाव पैदा हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के कई राज्यों में भारी बारिश करायेगा मैंडूस चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Next Article RSS-BJP वाले जय सियाराम नहीं बोलते क्योंकि वे भगवान राम की भावना को नहीं मानते: राहुल गांधी

    Related Posts

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.