Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार 306 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 21 लोग पॉजिटिव
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8 हजार 306 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 21 लोग पॉजिटिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 306 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 211 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 21 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,306 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 8,834 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.35 है: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 98 हजार 416 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 73 हजार 537 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 8834 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 69 हजार 608 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 127 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 24 लाख 55 हजार 911 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 127 करोड़ 93 लाख 9 हजार 669 डोज़ दी जा चुकी हैं.बता दें कि देश में बीते दिन ओमिक्रोन के 17 मामले दर्ज हुए, जिसके बाद अब कुल संख्या 21 हो गई है. रविवार को दर्ज 17 मामलों में 9 राजस्थान की राजधानी जयपुर से, 7 महाराष्ट्र के पुणे से और एक मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है. राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग से नौ लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने पुणे जिले में सात लोगों के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम युवक के जय श्रीराम नारा लगाने पर बढ़ा विवाद, देवबंद ने जताया ऐतराज तो युवक बोला- हम श्रीराम के वंशज
    Next Article मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, सीरीज की अपने नाम

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.