Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी में डिग्री कॉलेज को मिली मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास
    Breaking News बिहार शिक्षा

    बखरी में डिग्री कॉलेज को मिली मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021Updated:August 4, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बखरी में डिग्री कॉलेज को मिली मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास

    भूमि की समस्या खत्म, भवन निर्माण के लिए इसी महीने टेंडर

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बखरी,बेगूसराय। अनुमंडल मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। इसके लिए सभी बाधाओं को दूर करते हुए शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी बुधवार को बखरी के विधायक सूर्यकान्त पासवान ने सीपीआई कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
    विधायक सूर्यकान्त पासवान ने बताया कि विगत सात-आठ महीनों के लगातार प्रयासों और भागदौड़ के बाद अंततः डिग्री कॉलेज के लिए भूमि की समस्या दूर कर ली गई है और इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से बखरी में डिग्री कॉलेज निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बखरी के रामपुर में डिग्री कॉलेज के लिए चार एकड़ जमीन शिक्षा विभाग के नाम से हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। श्री पासवान ने बताया कि डिग्री कॉलेज के लिए चार एकड़ भूमि शिक्षा विभाग के नाम पर जमाबंदी कायम होने के बाद विभाग की निदेशक रेखा कुमारी ने बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को बीते नौ जुलाई को पत्र लिखकर बखरी में डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य शुरू करने को कहा है। इसके बाद बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड ने डिग्री कॉलेज के लिए भवन निर्माण हेतू टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधायक सूर्यकान्त पासवान ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए शिलान्यास की तारीख भी तय कर दी जाएगी।
    विधायक ने कहा कि बखरी में डिग्री कॉलेज की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर उन्होंने चुनाव में बखरी विधानसभा की जनता से किए गए वायदे को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि बखरी में डिग्री कॉलेज के निर्माण से अब खासतौर पर यहां की बेटियों को बीच में ही पढ़ाई छोड़ने या मजबूरी में दूसरे जिलों के कालेज जाने की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 74 सालों बाद भी बखरी अनुमंडल में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों के कालेज में जाने को मजबूर होना पड़ता था।
    सूर्यकान्त पासवान ने कहा कि नवंबर 2020 में विधायक निर्वाचित होने के उपरांत ही उन्होंने डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए भागदौड़ शुरू कर दिया था। डिग्री कॉलेज के बाबत उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर डिग्री कॉलेज निर्माण की बाधाओं को दूर करने का आग्रह किया। इसके साथ ही वह शिक्षा विभाग के मंत्री, बिहार के मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, निदेशक, बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा से अनेकों बार मुलाकात कर डिग्री कॉलेज के निर्माण की सभी बाधाओं को दूर करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज निर्माण का सपना अब जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके लिए अब बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड की ओर से जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा और फिर शिलान्यास की तारीख भी तय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस काम में थोड़ा विलंब हुआ है मगर उन्होंने बखरी की जनता से किए वादे को पूरा करने का काम किया है।
    इस मौके पर सीपीआई के अंचल मंत्री श्री शिव सहनी, कार्यकारी अंचल मंत्री श्री सुरेश सहनी, बखरी अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह, सहायक अंचल मंत्री श्री जितेन्द्र जीतू, सामाजिक कार्यकर्ता विकास वर्मा, एआईएसएफ के अंचल सचिव मो. शबाब, ईशु वत्स आदि उपस्थित थे।

    डिग्री कॉलेज की स्थापना की घोषणा पर खुशी

    ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय ।बखरी में डिग्री कॉलेज की स्थापना की घोषणा शुरू होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खुशी जाहिर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विगत कई वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बखरी में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर आंदोलन कर रही थी विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के चलते हैं आज बकरी में डिग्री कॉलेज की स्थापना होने जा रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जल्द से जल्द बखरी में डिग्री कॉलेज की स्थापना हो के साथ इसमें पढ़ाई शुरू हो ताकि हजारों छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की घोषणा की हुई है उस पर भी अमल हो नहीं तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी बखरी में डिग्री कॉलेज शुरू होने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह परमार बखरी के नगर मंत्री मनीष कुमार विभाग संयोजक कन्हैया कुमार जिला संयोजक आलोक कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवम कुमार सोनू सरकार पुरुषोत्तम
    कुमार आदि ने खुशी जाहिर की

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंदन शर्मा के साथ बेगूसराय से अपराध की खबरें
    Next Article प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित यूको बैंक का बिजली काटा , उपभोक्ता परेशान

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.