Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देबुन बगान में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा अवैध स्क्रैप टाल
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    देबुन बगान में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा अवैध स्क्रैप टाल

    News DeskBy News DeskJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देबुन बगान में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा अवैध स्क्रैप टाल, सीकेपी डिवीजन के रेलवे अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप,
    • ईडी और रेल मंत्रालय तक पहुंचा मामला, अब आरपीएफ करेगी जाँच
    • भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाया मामला, दक्षिण पूर्वी रेलवे की आरपीएफ ने लिया संज्ञान

    दक्षिण पूर्वी रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारियों पर मिलीभगत से गोलमुरी के देबुन बगान में रेलवे भूखंड अतिक्रमण कराकर अवैध स्क्रैप टाल को संरक्षण देने का आरोप लगा है. भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस मामले में गुरुवार देर शाम ट्वीट करते हुए ईडी और रेलवे मंत्रालय तक शिकायत पहुंचाया है और संज्ञान लेकर इस संलिप्तता की जाँच कराने की माँग उठाई है. मामला सामने आने के कुछ ही समय बाद दक्षिण पूर्वी रेलवे की आरपीएफ ने चक्रधरपुर डिवीजन की रेलवे पुलिस फ़ोर्स को मामले में त्वरित कार्यवाही का निर्देश जारी किया है. उधर शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रवर्तन निदेशालय और रेल मंत्री अश्विनी वैश्वव से माँग किया कि सीकेपी डीआरएम के नेतृत्व में जाँच दल का गठन कर गोलमुरी के देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध कार्रवाई का माँग उठाया था.

     

     

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया है की रेलवे सीकेपी डिवीजन के संपदा विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता और संरक्षण में देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहा है, जो की पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी है. उक्त अवैध स्क्रैप टाल कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के नेता दिबेश राज उर्फ़ राजा का है. अवैध स्क्रैप का कारोबार राजा अपने पिताजी देबुन प्रसाद और भाई रौनक एवं कुछ नशेड़ी और आपराधिक किस्म के गुर्गों के साथ करता है.

     

     

    दिबेश राज को अवैध कारोबार में स्थानीय सिदगोड़ा थाना का संरक्षण मिलता है. इधर रेलवे भी अब देबुन बगान के अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध जाँच शुरू करेगी. भाजपा नेता ने कहा की फिल्हाल वे जाँच का इंतेज़ार करेंगे. यदि रेलवे की जाँच सही दिशा में नहीं होगी तो वे उचित फोरम पर आपत्ति दर्ज करेंगे. जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय में देबुन बगान में संचालित अवैध स्क्रैप टाल के खिलाफ़ परिवाद दायर करेंगे.

    देबुन बगान में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा अवैध स्क्रैप टाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की एक अदालत ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी
    Next Article स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप मे मनाने के लिए किये दर्जनों बैठक हुई तैयारी

    Related Posts

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    May 27, 2026

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.