Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह जी के देहांत
    Breaking News राष्ट्रीय साहित्य

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह जी के देहांत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह जी के देहांत की दुखद खबर मिली। गत अप्रैल में उनसे उनके पटना आवास पर मिलना हुआ था। दिनकर जी के ऊपर अपनी प्रकाश्य पुस्तक के लिए मुझे फोटो की जरूरत थी। केदार बाबू और उनकी पत्नी बड़े प्यार से मिले। उन्होंने अपनी दो काव्य पुस्तकें भी भेंट कईं- “आंका सूरज, बांका सूरज” और “सिमरिया स्तवन”। पहली पुस्तक मुझे १९८७ में प्रयाग शुक्ल ने नवभारत टाइम्स की तरफ से मुझे समीक्षा लिखने के लिए दी थी।

     

     

    उन्होंने कहा, दिनकर जी के बेटे की पुस्तक है। आप समीक्षा लिख दीजिए। तब मैं पहली बार केदार बाबू के नाम से परिचित हुआ था। दिनकर जी का दुर्भाग्य रहा कि उनके अपने बेटों के साथ सम्बंध अच्छे नहीं रहे। बड़े बेटे रामसेवक सिंह का तो उनके सामने निधन हो गया। लेकिन छोटे बेटे केदारनाथ सिंह के साथ भी तनाव ही बना रहा। उस पर लिखने का यह उचित समय नहीं है। लेकिन एक विशेष कारणवश लिख रहा हूं। केदार बाबू के पिता के साथ व्यवहार की चर्चा विस्तार से दिनकर जी के बड़े भाई बसंत सिंह के दामाद शिवसागर मिश्र ने अपनी पुस्तक “दिनकर: एक सहज पुरुष” में की है कि किस तरह फोन की घंटी बजने पर दिनकर जी दौड़ते थे कि शायद बेटे का फोन होगा लेकिन बेटे का फोन कभी नहीं आया।

     

     

     

    मैंने केदार बाबू से पूछा कि शिवसागर मिश्र ने जो बातें लिखी हैं, वे कितनी सही हैं। मैंने सोचा कि वे कहेंगे कि उसमें लिखी गई बातें सच नहीं हैं। किंतु मैं उनका जवाब सुनकर हैरान रह गया। उन्होंने कहा, लगभग सभी बातें सही हैं। उन्होंने अपना कोई बचाव नहीं किया, कोई सफाई नहीं दी। मैं उनकी ईमानदारी एवं विनम्रता से बहुत प्रभावित हुआ।
    ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। 
    भावभीनी श्रद्धांजलि।

    सुधांशु रंजन, पत्रकार, दूरदर्शन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : पीएम मोदी देश की जनता को भटका रही है :डॉ अजय कुमार
    Next Article AJSU : केंद्रीय अधिवेशन सफल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.