Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त ने आपदा के समय में मानव कल्याण में आगे आकर भागीदारी सुनिश्चित करने पर मॉल प्रबन्धन को जिला प्रशासन की ओर से दिया धन्यवाद
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला उपायुक्त ने आपदा के समय में मानव कल्याण में आगे आकर भागीदारी सुनिश्चित करने पर मॉल प्रबन्धन को जिला प्रशासन की ओर से दिया धन्यवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ▪️जिला उपायुक्त ने पी & एम मॉल, बिष्टुपुर में 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए आज से शुरू किए गए वैक्सीनेशन सेशन साईट का किया निरीक्षण, उपलब्ध सुविधाओं का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    जिला उपायुक्त ने आपदा के समय में मानव कल्याण में आगे आकर भागीदारी सुनिश्चित करने पर मॉल प्रबन्धन को जिला प्रशासन की ओर से दिया धन्यवाद

    समस्त जिलेवासियों का ससमय वैक्सीनेशन हेतु जिला प्रशासन प्रयासरत, वैक्सीन की उपलब्धता के मद्देनजर 18-44 आयु वर्ग के लिए शहरी क्षेत्र में शुरू किया गया 6 वां सेशन साईट

    =================

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 मई से पूर्वी सिंहभूम जिला में 18 से 44 आयुवर्ग का कोरोना टीकाकरण प्रारंभ किया गया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम व समस्त जिले वासियों के टीकाकरण के उद्देश्य से जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों तक कोविड जांच का दायरा बढ़ाना हो या चेक नाकों पर मुस्तैदी तथा वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या में इजाफा, जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के प्रति हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। 18-44 आयु वर्ग में टीकाकरण को लेकर उत्साह तथा वैक्सीन की उपलब्धता के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में आज से 6 वां सेशन साईट का शुभारम्भ पी & एम मॉल, बिष्टुपुर में किया गया । सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे जिला उपायुक्त ने उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री नीतीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

    जिला उपायुक्त ने मॉल प्रबन्धन को इस वैश्विक आपदा में आगे आकर वैक्सीनेशन हेतु जगह उपलब्ध कराते हुए मानव कल्याण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि कोई भी व्यक्ति भूखे पेट वैक्सीन लेने सेंटर पर नहीं आएं, इस आयु वर्ग के लिए वॉक इन की व्यवस्था फिलहाल नहीं है तो पंजीकरण कराते हुए स्लॉट बुक करने के पश्चात ही वैक्सीन लेने आएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आपकी सुविधाओं को देखते हुए सभी सेंटर पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, आइए हम सभी मिलकर जनभागीदारी बढ़ाते हुए वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाएं ताकि पूर्वी सिंहभूम जिला जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त हो सके।

    *शहरी क्षेत्र में 18-44 आयु वर्ग के लिए अबतक शुरू किए गए वैक्सीनेशन साईट के नाम निम्नवत हैं-*

    1. आर वी एस एकेडमी, डिमना रोड मानगो

    2 आर पी पटेल हाई स्कूल, जुगसलाई

    3 रामकृष्ण मिशन स्कूल, सिदगोड़ा

    4 विद्या भारती चिन्मया स्कूल, टेल्को

    5 पी & एम मॉल, बिष्टुपुर

    6 सरस्वती शिशु मंदिर, बागबेड़ा

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रतिबद्ध: राजेश शुक्ल
    Next Article श्याम भक्त मंडल ने श्मशान घाट के कर्मचारियों को किया सम्मानित

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.