Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड

    उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट हेतु दिए दिशा-निर्देश

    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में आज आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर उपायुक्त श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आम चुनाव के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के बेहतर अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एक बैठक संपन्न हुईI इस क्रम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई I भारत निर्वाचन के दिशा-निर्देश के तहत बेहतर माहौल में कैसे चुनावी प्रक्रिया को संपादित करने में राजनीतिक दल सहयोग कर सकते हैं इस विषय में संबंधित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया…साथ ही उनके सुझाव और शिकायत के साथ-साथ उपायुक्त द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर निदेशित किया गया जिससे चुनावी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संपादित करने में मदद मिले I

    *इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई यथा-*
    . *डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट-* 10 मार्च, संध्या 5 बजे अचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी सरकारी भवन से 24 घंटे के भीतर, सार्वजनिक स्थलों से 48 घंटे के भीतर तथा निजी घर/स्थानों पर 72 घंटे के भीतर तथा पार्टी कार्यालय में लगे बैनर, पोस्टर, झंडा हटाना होगा…

    *वाहन-* किसी भी तरह के वीडियो वैन के माध्यम से राजनीतिक पार्टी को प्रचार-प्रसार करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, रांची से आदेश लेना होगाI एक कैंडिडेट के तरफ से सिर्फ 8 वाहन चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिसमें पूर्वी सिंहभूम के 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक गाड़ी, कैंडिडेट के लिए 1 तथा इलेक्शन एजेंट के लिए 1 वाहनI

    3. *लाउडस्पीकर का प्रयोग-* सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करना सुनिश्चित करें

    4. *नकद पैसे का आवागमन-* 50 हजार से ज्यादा के नकद पैसे के आवागमन सिर्फ सत्यापित कागजात के साथ करें अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी
    उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा तय विभिन्न सामग्रियों के संदर्भ में होने वाले व्यय का आकलन, चुनाव खर्च का ब्यौरा सुनिश्चित करें साथ ही राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों की निजी गाड़ियों में लगे झंडा-पोस्टर, नेम प्लेट में पार्टी का चुनाव चिह्न यथाशीघ्र हटाने को निदेशित किया
    वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट से जुड़ी सभी जानकारियों से अवगत होते हुए नियम सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा निर्धारित समय के बाद इसके उल्लंघन पर पुलिस विभाग अपने स्तर पर कठोर कार्रवाई करेगी

    इन सबके अतिरिक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को CVIGIL एप के बारे में भी जानकारी दी गई जिससे चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के अवांक्षित घटना, न्यूज/मैसेज पर लगाम लगाया जा सके I इस एप पर शिकायत दर्ज होने के 100 मिनट के भीतर जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम कार्रवाई करेगी I इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर आयुक्त, जिला* *उप निर्वाचन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, तथा भाजपा, कांग्रेस,झामुमो, झाविमो, कम्यूनिस्ट पार्टी, राजद, समाजवादी पार्टी तथा अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया ने देश की राजनीति में एक अहम भूमिका
    Next Article उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय सभागार में की प्रेस वार्ता

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.