Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक का दूसरा दिन : खेल प्रतियोगिताओं और प्रेरक व्याख्यानों से सजी दिनचर्या
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक का दूसरा दिन : खेल प्रतियोगिताओं और प्रेरक व्याख्यानों से सजी दिनचर्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक का दूसरा दिन : खेल प्रतियोगिताओं और प्रेरक व्याख्यानों से सजी दिनचर्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।सोना देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स वीक के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रशिक्षिका कोमल सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए की। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके योगदान का भी परिचय कराया।

    खेल प्रशिक्षक डॉ. अनिल जॉन बिलुंग ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों की जानकारी दी।

    फ्रेशर्स वीक के पहले सत्र में सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता के कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. राणा मजूमदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया और कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी प्रगति, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), को खतरे के रूप में नहीं बल्कि भविष्य के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में देखने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने, कौशल वृद्धि करने और एआई के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया।

    सोना देवी विश्वविद्यालय की एचआर श्रीमती सोमा पात्रा ने विद्यार्थियों को सहयोग, प्रतियोगिता और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह खेल में टीमवर्क आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन में सफलता के लिए भी सहयोग और प्रतियोगिता की भावना का होना जरूरी है।

    दिन भर चली प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मत्री स्व रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री
    Next Article मनमानी शुल्क वसूली और पार्किंग कर्मचारियों के व्यवहार पर बिफरे सरयू राय

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.