Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेविस कप: रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को पर भारत की 4-1 से शानदार जीत
    Breaking News Headlines खेल

    डेविस कप: रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को पर भारत की 4-1 से शानदार जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ. एशिया कप में रविवार को भारत ने जहां श्रीलंका को फाइनल में 10 विकेट से रौंदकर खिताब अपनी झोली में डाल लिया. तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ में डेविस कप में भी भारत की जीत हुई. दिग्गज टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने डेविस कप से विजयी नोट पर विदाई ले ली है. उन्होंने विश्व ग्रुप-2 के युगल मुकाबले में युकी भांबरी के साथ मिलकर इलियट बेनचेट्रिट-यूनुस लालामी लारौसी की मोरक्कन जोड़ी को 6-2, 6-1 से हरा दिया.

     

    रविवार को गोमती नगर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में सुमित नागल ने यासीन डिलीमी को 6-3, 6-3 से हरा दिया. इसके साथ भारत ने 4-1 की अजेय बढ़त ले ली. इसके बाद दिग्विजय प्रताप सिंह ने डेड रबर में वालिद अहौदा के खिलाफ 6-1, 5-7, 10-6 से जीत हासिल कर 4-1 के अंतर से भारत की जीत पर मुहर लगा दी. इसी के साथ भारत ने विश्व ग्रुप-1 प्ले आफ का टिकट कटा लिया. भारत अब 2024 में इस टूर्नामेंट में खेलेगा.

    रविवार का दिन रोहन बोपन्ना के नाम रहा. एक क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप ने उनके 21 साल के शानदार लंबे डेविस कप करियर का अंत कर दिया. कोर्ट पर बोपन्ना-भाम्बरी का तालमेल बेहतरीन दिखाई दिया. उन्होंने मोरक्को की जोड़ी को आसानी से मात दे दी. बोपन्ना के शक्तिशाली फोरहैंड का विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के पास कोई जवाब नहीं था. पहला सेट 6-2 से जीतने के बाद भारतीय जोड़ी को अच्छी तरह पता चल गया था कि रबर उनकी टीम की पकड़ में है. बेनचेट्रिट और लारौसी दूसरे सेट में केवल पहला गेम ही जीत पाए. बोपन्ना ने वॉली को अच्छी तरह से उठाया, जबकि भांबरी ने भी अच्छी सर्विस की. इससे प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के पास मुकाबला करने के लिए बहुत कम विकल्प बचे थे.

    जीत के साथ बोपन्ना ने अपना मुकाबला देखने आए दर्शकों की ओर हाथ हिलाया. भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य से उन्होंने हाथ मिलाया. वह भारतीय झंडे में लिपटे हुए, हाथ हिलाते हुए, हर स्टैंड में फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए कोर्ट के चारों ओर घूमे. यह नजारा वहां मौजूद सभी ने अपने कैमरे में कैद किया. दूसरी ओर नागल ने अपनी विजयी फॉर्म जारी रखते हुए डिलिमी को 6-3, 6-3 से हराया. नागल बड़ी सर्विस कर रहे थे और कल की तुलना में कहीं बेहतर सर्विस कर रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोषक और शोषित के बीच लड़ाई में दिनकर शोषितों के साथ हैं:साहित्यकार आनंद शंकर
    Next Article ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    June 5, 2026

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में टावर पर चढ़ा युवक

    विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बदलाव महिला समिति ने बांटे नि:शुल्क पौधे

    जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब व भारत ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.