Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खतरनाक अंजाम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्ता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खतरनाक अंजाम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्ता

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का खतरनाक अंजाम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्ता

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत, धनबाद से नाबालिग बरामद; आरोपी युवक पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार
    जामताड़ा/Manish Barnwal
    सोशल मीडिया के माध्यम से पनपे एक प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ.मिहिजाम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

    जानकारी के अनुसार मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी.बेटी के गायब होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और पिता ने मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज कांड संख्या 23/26 के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

    जांच के दौरान पता चला कि धनबाद के कालू बाथान निवासी 19 वर्षीय गणेश गोराय ने सोशल मीडिया के जरिए किशोरी से संपर्क स्थापित किया था.धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर घर छोड़ने के लिए प्रेरित किया.इसके बाद किशोरी धनबाद पहुंच गई थी.
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया.अंततः धनबाद से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी गणेश गोराय को गिरफ्तार कर लिया गया.

    मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने युवाओं और अभिभावकों को सावधान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता कई बार गंभीर परिणाम लेकर आती है.उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करती है और कानून के उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
    पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल एक नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया, बल्कि आरोपी को भी कानून के शिकंजे में लाया गया. इस सफल कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची निवासी डा ब्रजेंद्र नारायण को गोरखपुर में मिला पत्रकारिता सम्मान
    Next Article मंईयां सम्मान योजना में छूटी महिलाओं को मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    बोकारो पुलिस अलर्ट: श्रावणी मेला और रथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज

    जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वास्थ्य विभाग की पहल से घर लौटे स्वस्थ

    इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को जमशेदपुर में, तैयारियां पूरी

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.