मेराज आलम की रिपोर्ट
बरौनी सिटी:बीते दिन तेघड़ा थाना अंतर्गत पकठौल पंचायत में हुई दर्दनाक घटना से क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं। पकठौल पंचायत वार्ड तीन में एक अधेड़ उम्र व्यक्ती के साथ नाबालिक लड़की को आपत्तिजनक स्तिथि में मिलने पर स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा पकड़ने पर लोगों ने नाबालिक लड़की को निर्वस्त्र कर जम कर पिटाई कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी ने तुरंत करवाई करते हुए अधेड़ उम्र के व्यक्ती को गिरफ़्तार कर लिया गया। इतनी दर्दनाक घटना को देखते हुए वही वायरल वीडियो को देखकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश नेत्री अनामिका पासवान ने पीड़ित नाबालिक लड़की के परिजनों से मिलने पकठौल पंचायत पहुंचा। जहा उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से मिलाकर उनसे बात कर पुरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया की ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित लड़की नाबालिक थी जिसे गांव के कुछ असमजित तत्वों के द्वारा पीड़ित नाबालिक लड़की को निर्वस्त्र करके बुरी तरह से पीटा गया। और लड़की के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। वही भाजपा नेत्री परिजनों से मिलकर बेगूसराय सदर अस्पताल में जाकर नाबालिक पीड़ित लड़की के परिजनों से मुलाकात कर उसका हाल जाना और उन्हें भरोसा दिया की जल्द से जल्द गुनहगार को सजा मिलेगा। वही इस मामले पर प्रशासन से पुरी जानकारी लिया गया। भाजपा नेत्री ने कहा की अगर दलित बहन को इंसाफ नहीं मिलता है तो हम बेगूसराय से पटना तक आंदोलन करूगी। वही इस दौरान, दलित सेना के प्रदेश सचिव गोस्वामी पासवान, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।