Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रशर कारोबारी मर्डर केस में 2 साल रहे फरार, फिर सरेंडर, अब यूपी के IPS मणिलाल पाटीदार बर्खास्‍त
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    क्रशर कारोबारी मर्डर केस में 2 साल रहे फरार, फिर सरेंडर, अब यूपी के IPS मणिलाल पाटीदार बर्खास्‍त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    क्रशर कारोबारी मर्डर केस में 2 साल रहे फरार, फिर सरेंडर, अब यूपी के IPS मणिलाल पाटीदार बर्खास्‍त
    उत्‍तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यूपी कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अफसर मणिलाल पाटीदार को सेवा से बर्खास्‍त कर दिया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने यूपी सरकार की सिफारिश पर पाटीदार को आईपीएस सेवा से बर्खास्‍त कर दिया है। पाटीदार पर महोबा के एक क्रशर कारोबारी की हत्‍या और भ्रष्‍टाचार समेत कई बड़े आरोप लगे हैं। पिछले साल अक्‍टूबर में पाटीदार ने कोर्ट में सरेंडर किया था। उसे जमानत भी मिल गई थी। इससे पहले वह दो साल फरार था। अब आईपीएस की लिस्‍ट में से उसका नाम हटा दिया गया है।

     

     

     

    आपको बता दें कि महोबा में एक क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्‍या के मामले में पिछले साल आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा था। इस मामले में पाटीदार ने यूपी पुलिस को करीब दो सालों तक छकाया था। पिछले साल अक्‍टूबर में उसने सरेंडर किया था। दरअसल, तीन साल पहले 7 सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। इसमें उसने महोबा के तत्‍कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार और कबरई के तत्‍कालीन सीओ देवेंदु शुक्‍ला पर वसूली का आरोप लगाया था। उन्‍होंने कहा था कि इन पुलिस अफसरों ने उसने छह लाख रुपये रिश्‍वत मांगी है। उन्‍होंने दोनों से जान का खतरा बताया था। इस संबंध में कारोबारी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। जांच के बाद योगी सरकार ने पाटीदार को भ्रष्‍टाचार के आरोप में सस्‍पेंड कर दिया था।

     

     

    सस्‍पेंशन के 24 घंटे के भीतर कारोबारी का मर्डर

    इस पूरी कहानी में ट्विस्‍ट तब आ गया जब आईपीएस पाटीदार के सस्‍पेंशन के 24 घंटे के भीतर आठ सितंबर 2020 को कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्‍या हो गई। उसके गले पर पीछे से गोली मारी गई थी। कारोबारी के भाई रविकांत त्रिपाठी ने पाटीदार समेत चार लोगों के खिलाफ कबरई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुख्‍य आरोपी मणिलाल पाटीदार, बर्खास्‍त दारोगा देंवेंद्र शुक्‍ला, बर्खास्‍त सिपाही अरुण यादव और कारोबारी सुरेश सोनी, ब्रह्मादत्‍त शामिल हैं। इस घटना के बाद से ही मणिलाल पाटीदार फरार हो गया। करीब दो सालों तक पुलिस उसकी तलाश में खाक छानती रही। इसके बाद 15 अक्‍टूबर 2022 को पाटीदार ने लखनऊ की एक अदालत में सरेंडर कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। बाद में एंटी करप्‍शन कोर्ट ने उसे जमानत भी दे दी। पुलिस की लापरवाही की वजह से उसे बेल मिल गई क्‍योंकि पुलिस तय समय में चार्जशीट नहीं दायर कर पाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम में भीषण बाढ़ से पुल बहे, नदियां उफान पर, 5 लाख लोग पानी में घिरे, जान बचाने ऊंची जगहों पर भागे लोग
    Next Article जमशेदपुर : जब सड़क खोदा तो बनाना भी होगा : पवन

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.