Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीण महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों का क्रॉस लर्निंग विजिट: संस्थागत सेवाओं से सीधा संवाद कर बढ़ाया विश्वास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रामीण महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों का क्रॉस लर्निंग विजिट: संस्थागत सेवाओं से सीधा संवाद कर बढ़ाया विश्वास

    Aman KumarBy Aman KumarJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीण महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों का क्रॉस लर्निंग विजिट: संस्थागत सेवाओं से सीधा संवाद कर बढ़ाया विश्वास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं क्रिया, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ‘वीमेन गेनिंग ग्राउंड’ कार्यक्रम के तहत आज विशेष क्रॉस लर्निंग विजिट सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सखी वन स्टॉप सेंटर (OSCC) और चाइल्डलाइन कार्यालय का दौरा किया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, किशोरियों और पंचायत महिला प्रतिनिधियों को संस्थागत सेवाओं की जानकारी देना, सहायता तंत्र से जोड़ना और सीधे संवाद के माध्यम से विश्वास व सहयोग की भावना को मजबूत करना था । प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने बताया कि ऐसे भ्रमण से महिलाएं स्वयं को सशक्त महसूस करती हैं और जरूरत पड़ने पर संबंधित सेवाओं तक पहुंच बना सकती हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता नीतू सिंह ने बताया कि यह केंद्र महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता, आश्रय और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं ‘एक सखी’ की तरह उपलब्ध कराता है। एएनएम रूपा कुमारी ने बताया कि OSCC के माध्यम से कैसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है और किस स्थिति में इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। चाइल्डलाइन की केस वर्कर पार्वती ने बाल सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाल विवाह, बाल श्रम, गुमशुदगी आदि की सूचना दी जा सकती है, और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है ।

    DLSA सचिव धर्मेंद्र कुमार ने विधिक सहायता की प्रक्रिया, मुफ्त वकील, कोर्ट केस के खर्च में सहायता, और घरेलू हिंसा, दहेज, तलाक जैसे मामलों में मिलने वाली मदद की विस्तृत जानकारी दी । संवाद सत्र के दौरान उपस्थित लड़कियों, महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे। अधिकांश महिलाएं पहली बार गांव से बाहर किसी सरकारी संस्था में आई थीं और उन्होंने कहा कि वे अपने अनुभवों को गांव की अन्य महिलाओं व समूहों के साथ साझा करेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रतिभागियों ने उपायुक्त कार्यालय का भी दौरा किया, जिससे उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला।

    अंत में अंजना देवगम ने सभी संस्थानों के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया । इस दौरान OSCC से पर्सिस मरांडी , पीएलवी प्रियंका कुमारी , अभिजित कुमार , अंजली बोस सचिव महिला कल्याण ,विदेश सिंह वकील DLSA, पवन कुमार तिवारी एवं अन्य DLSA के वकीलगण शामिल थे | कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संस्था के सदस्य किरण सरदार व रतन कुमार का विशेष सहयोग रहा ।

    ग्रामीण महिलाओं व पंचायत प्रतिनिधियों का क्रॉस लर्निंग विजिट: संस्थागत सेवाओं से सीधा संवाद कर बढ़ाया विश्वास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशा उन्मूलन एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस पर डालसा आयोजित किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
    Next Article महिलाओं की सुरक्षा हेतु पोश अधिनियम को कार्यस्थल में लागू करवाने की मांग

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.