Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायक खरीदने के आरोपों की होगी जांच
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायक खरीदने के आरोपों की होगी जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2024Updated:February 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, मांगे सबूत
    नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।इस आरोप पर भाजपा ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में शुक्रवार को अपराध शाखा की टीम सीएम आवास केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची, हालांकि उनके मौजूद न रहने से मुलाकात नहीं हो सकी।

     

    केजरीवाल ने अंदर से भिजवाया ये मैसेज
    गौरतलब है कि शनिवार सुबह 10.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम सिविल लाइंस स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। पुलिस का कहना कि केजरीवाल नोटिस नहीं ले रहे हैं।
    पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अंदर से मैसेज भिजवाया है कि पुलिस उनके सुरक्षाकर्मी या आवास में मौजूद कर्मी को नोटिस दे दें। लेकिन पुलिस उन्हें नहीं देना चाह रही है।

     

    ‘पुलिस का मकसद बदनाम करना है’
    दिल्ली सरकार के सूत्र का कहना है कि सीएम दफ्तर नोटिस लेने को तैयार है। सीएम दफ्तर रिसीविंग देने को भी तैयार है। लेकिन पुलिस ही नोटिस नहीं दे रही। पुलिस मीडिया लेकर आई है। पुलिस का मकसद नोटिस देना नहीं बल्कि बदनाम करना है।

    आज शाम आतिशी के भी घर जाएगी क्राइम ब्रांच की टीम
    वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आज शाम को क्राइम ब्रांच आतिशी को भी इसी मामले में नोटिस देने जाएगी। हालांकि आतिशी के भी दिल्ली से बाहर होने का पुलिस को पता चला है, लेकिन वह फिर भी उन्हें नोटिस देने जाएंगे। आतिशी इस वक्त चंडीगढ़ में हैं।
    पुलिस ने क्या बताया
    दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम को सीएम केजरीवाल को ही नोटिस देना था। अपराध शाखा की टीम शनिवार को फिर सीएम आवास पर नोटिस देने आई। फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

     

     

     

    वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि पुलिस टीम शुक्रवार को आई थी, सीएम कार्यालय का स्टाफ नोटिस लेने के लिए तैयार था, मगर पुलिस बिना नोटिस दिए लौट गई।

    बता दें कि केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को प्रलोभन देकर तोड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। भाजपा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पर पलटवार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात
    Next Article राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान पहुंचे पाकुड़ ,आज बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.