Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरे और विराट के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान है और मैं उपकप्तान: अजिंक्य रहाणे
    Headlines खेल

    मेरे और विराट के बीच कुछ नहीं बदला, वह कप्तान है और मैं उपकप्तान: अजिंक्य रहाणे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत में अपनी कप्तानी से दिल जीतने वाले अजिंक्य रहाणे ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी टीम के कप्तान विराट कोहली है और जरूरत पडऩे पर ही वह कप्तानी करके खुश हैं.इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में रहाणे फिर उपकप्तान होंगे. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद फिर उपकप्तानी संभालते हुए उनके लिए क्या अलग होगा, यह पूछने पर रहाणे ने कहा कि कुछ भी नहीं . विराट टेस्ट टीम के कप्तान थे और रहेंगे. मैं उपकप्तान हूं. उनके नहीं होने पर मुझे कप्तानी दी गई थी और मेरा काम टीम इंडिया की कामयाबी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था. उन्होंने कहा कि सिर्फ कप्तान बनना ही महत्वपूर्ण नहीं है. कप्तान की भूमिका आप कैसे निभाते हैं, वह ज्यादा अहम है. अभी तक मैं सफल रहा हूं और उम्मीद है कि भविष्य में भी अच्छे नतीजे दे सकूंगा. रहाणे की कप्तानी में भारत ने पांच में से चार टेस्ट जीते हैं.

    मेरा और विराट का तालमेल अच्छा

    विराट कोहली से अपने संबंध के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा और विराट का तालमेल हमेशा अच्छा रहा है .उसने समय समय पर मेरी बल्लेबाजी की तारीफ की है. हमने टीम के लिए भारत में और विदेश में कई यादगार पारयां खेली है. वह चौथे नंबर पर उतरते हैं और मैं पांचवें पर, इसलिए हमारी कई साझेदारियां बनी हैं. उन्होंने कहा कि हमने हमेशा एक दूसरे के खेल का सम्मान किया है. हम जब क्रीज पर होते हैं तो विरोधी गेंदबाजी के बारे में बात करते हैं. जब हम दोनों में से कोई खराब शॉट खेलता है तो हम एक दूसरे को चेता देते हैं.

    स्पिनरों के गेंदबाजी करने पर विराट मेरे फैसले करते हैं भरोसा

    बतौर कप्तान कोहली के बारे में उनकी राय पूछने पर रहाणे ने कहा कि वह काफी चतुर कप्तान है. वह मैदान पर अच्छे फैसले लेता है. स्पिनरों के गेंदबाजी करने पर वह मेरे फैसले पर काफी भरोसा करता है. उसका मानना है कि अश्विन और जडेजा की गेंदों पर स्लिप में कैच पकडऩा मेरी खूबियों में से है. उन्होंने कहा कि विराट की मुझसे काफी अपेक्षायें हैं और मैं कोशिश करता हूं कि उन पर खरा उतरूं.

    टीम इंडिया में मेरी जगह को कोई खतरा नहीं

    अपने कैरियर में कई उतार चढाव देखने के बाद क्या टेस्ट टीम में अब उन्हें अपनी जगह अधिक पक्की नजर आती है, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी नहीं लगा कि मेरी जगह खतरे में है. कप्तान और टीम प्रबंधन ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि कई बार कुछ श्रृंखलाओं में कोई खिलाड़ी खराब फार्म में रहता है, लेकिन उसके यह मायने नहीं कि उसका क्लास खत्म हो गया. खिलाड़ी को फॉर्म में लौटने के लिए एक अच्छी पारी की जरूरत भर होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब फोन पर ही मिलेगी बजट से जुड़ी जानकारी, लॉन्च हुई यूनियन बजट मोबाइल एप्प
    Next Article राकेश टिकैत का वीडियो वायरल, किसानों से कहा- लाठी-डंडे रखना साथ

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.