Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया टी20 विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया टी20 विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबुधाबी. न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के 40वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें भी समाप्त हो गई है. अगर इस मैच में कीवी टीम हारती तो ही भारत टॉप-4 में आगे बढ़ सकता था, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला. र्हृं ने ना सिर्फ मैच जीता बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया.

    टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 20 ओवरों के खेल में 124/8 का स्कोर ही बना सकी. नजीबुल्लाह जादरान 73 टॉप स्कोरर रहे, जबकि ट्रेंट बोल्ट के खाते में 3 विकेट आई. 125 रनों के टारगेट को कीवी टीम ने बहुत ही आसानी के साथ 18.1 ओवर के खेल में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
    टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर मुजीब उर रहमान ने डेरिल मिचेल (17) को आउट किया. र्हृं का दूसरा विकेट राशिद खान ने मार्टिन गुप्टिल (28) को आउट कर चटकाया. हालांकि, इसके बाद डेवॉन कॉनवे और केन विलियम्सन ने ्रस्नत्र कोई मौका नहीं दिया. दोनों खिलाडिय़ों ने तीसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 68 रन जोड़े और टीम को जीत दिलाकर मैदान से बाहर लौटे. विलियम्सन ने 42 गेंदों पर नाबाद 40 और कॉनवे ने 32 गेंदों पर नाबाद 36 रनों की पारी खेली.

    अफगानिस्तान ने गंवाया विकेट का मौका

    11वें ओवर अफगानिस्तान टीम ने डेवॉन कॉनवे के विकेट का एक बड़ा मौका गंवाया. दरअसल, हामिद हसन के ओवर में कॉनवे शॉट लगाने के प्रयास में विकेट के पीछे मोहम्मद शहजाद द्वारा लपके गए, लेकिन न तो विकेटकीपर शहजाद ने कोई अपील और न ही टीम का कोई खिलाड़ी अपील के लिए आगे आया. अगले ओवर में देखा गया कि गेंद डेवॉन कॉनवे के बल्ले का किनारा लेते हुए शहजाद के दस्तानों में गई थी.

    राशिद के 400 विकेट

    मैच में मार्टिन गुप्टिल का विकेट लेने का साथ ही राशिद खान ने टी-20 फॉर्मेट में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह अफगानिस्तान के पहले और दुनिया के कुल चौथे गेंदबाज बने.

    अफगानिस्तान का टॉप ऑर्डर हुआ फेल

    टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ्रस्नत्र की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में एडम मिल्ने ने मोहम्मद शहजाद (4) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. अगले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने हजरतुल्लाह जजई (2) का विकेट हासिल किया. अफगानिस्तान को तीसरा झटका टिम साउदी ने रहमानुल्ला गुरबाज (6) को आउट कर पहुंचाया. चौथे विकेट के लिए नजीबुल्लाह जादरान और गुलबदीन नाइब ने 29 गेंदों पर 37 रन जोड़े. इस पार्टनरशिप को ईश सोढी ने नाइब (15) को आउट कर तोड़ा. कीवी टीम का 5वीं कामयाबी साउदी ने मोहम्मद नबी (15) को आउट कर दिलाई. शानदार बैटिंग कर रहे नजीबुल्लाह जादरान (73) की पारी पर ब्रेक बोल्ट ने लगाया. बोल्ट ने दो गेंदों के बाद ही करीम जनत (2) का विकेट चटकाया. राशिद खान (3) पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: 50 साल की महिला ने 30 साल के पुरुष के साथ सहमति संबंध के लिए मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश
    Next Article ‘जलवायु परिवर्तन भारत के लिए बड़ी चुनौती

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.